हनीट्रैप मामले में पीड़ित से ऐंठ 3 लाख रुपये, जाने से मारने की दी धमकी

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना इलाके में आरोपी ने हनीट्रैप के मामले में एक शख्स को फंसाया और फिर रुपये ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. 

हनीट्रैप मामले में पीड़ित से ऐंठ 3 लाख रुपये, जाने से मारने की दी धमकी
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हीरालाल ने बताया कि आरोपी मौज-मस्ती एवं ऐसो आराम की जिंदगी जीने के लिए पीड़ित अनिल उर्फ लाला पुत्र चौथमल सैनी को हनीट्रैप के मामले में फंसा कर 5 लाख रुपये में तय किए.

ऐसे में आरोपियों ने पीड़ित से 3 लाख रुपये तो ऐंठ लिए और 2 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं होने के कारण आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई.

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी फरहान पुत्र फरियाद खान निवासी चौथ का बरवाड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय ने जैसी भेज दिया. वहीं, पुलिस ने आज आरोपी प्रदीप पुत्र गुड्डू निवासी रामगढ़ की ढाणी आदलवाड़ा कला को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी तलाश की जा रही है.

थानाधिकारी के मुताबिक, आरोपी मौज-मस्ती और ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए पीड़ित कस्बा निवासी अनिल को हनीट्रैप के जाल में फंसाया और पांच लाख रुपये की डिमांड की. आरोपी पीड़ित से अब तक तीन लाख रुपये ऐंठ चुके है.

ऐंठे गए रुपयों से आरोपियों ने एक ऐसी और एक बाइक भी खरीद ली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार की नगदी भी बरामद की है. थानाधिकारी का कहना है कि हनीट्रैप के मामले में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के साथ ही दो तीन ओर आरोपी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है.
Reporter- Arvind Singh

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.