Sawai Madhopur: तालाब के ओवरफ्लो पानी से डूबे खेत, दर्जनभर किसानों की फसलें तबाह

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के जिनापुरा गांव में हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय तालाब पूरी तरह लबालब होकर ओवरफ्लो हो गया है. इससे करीब दर्जनभर किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गई. 

Sawai Madhopur: तालाब के ओवरफ्लो पानी से डूबे खेत, दर्जनभर किसानों की फसलें तबाह
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर में विगत दिनों हुई भारी बारिश से बांधों सहित जिले के तकरीबन सभी ताल तैलीया फूल हो गए हैं. इसी कड़ी में विगत दिनों हुई बारिश के कारण गम्भीरा रोड स्थित जिनापुरा का तालाब पूरी तरह लबालब भर गया और ओवरफ्लो हो गया.

तालाब के फूल भरने एंव ओवरफ्लो होने से करीब एक दर्जन से भी अधिक किसानों के खेतो में भी पानी भर गया ,जिससे एक तरफ जहां किसानों खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई, वही अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है. पीड़ित किसानों ने ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देकर खेतों से पानी निकासी की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के चलते जीनापुर तालाब पूरी तरह से भर गया और ओवरफ्लो हो गया है. तालाब का पानी किसानों के खेतों में भर गया, जिससे खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि पहले जब भी तालाब ओवरफ्लो होता था तो सड़क और नहर के माध्यम से तालाब का ओवरफ्लो का पानी निकल जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ क्योंकि तालाब के ओवरफ्लो के पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है.

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान में टोंक रोड पर बायपास पुलिया ओर देवपुरा से कुस्तला बाइपास रेलवे लाईन का निर्माण कार्य चल रहा है , जिसके कारण संबंधित ठेकेदार द्वारा तालाब के ओवरफ्लो पानी निकासी के रास्ते मे मिट्टी डाल दी गई ,जिससे तालाब के ओवरफ्लो के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई और तालाब का पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया.
ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के ओवरफ्लो पानी निकासी के रास्ते मे डाली गई मिट्टी हटाने सहित ओवरफ्लो पानी निकासी के लिए तालाब की नहर तक ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टर तक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवा दिया गया, लेकिन उनकी समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ.

ग्रामीणों का कहना है कि उनके जीवनयापन का एक मात्र सहारा उन्हें खेत ही है. खेती किसानों के माध्यम से ही वे अपना जीवनयापन करते है, लेकिन खेतों में पानी भरने से उनकी फसलें चौपट हो गई , जिससे उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खेतों के पानी की निकासी की मांग की है. ़

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More