खंडार के टेमला बालाजी मंदिर में चोरी, चोर साधु हरिगिरी नाथ गिरफ्तार

Sawai Madhopur News: खंडार थाना क्षेत्र के टेमला बालाजी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. मंदिर में रहने वाले साधु हरिगिरी नाथ को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से चांदी के छत्र और मुकुट बरामद हुए हैं. 
 

खंडार के टेमला बालाजी मंदिर में चोरी, चोर साधु हरिगिरी नाथ गिरफ्तार
Image Credit: Sawai Madhopur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत के अधीन प्रसिद्ध टेमला बालाजी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मंदिर से चुराए गए चांदी के छत्र और मुकुट के साथ आरोपी हरिगिरी नाथ उर्फ हरिशंकर (80) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी को करौली जिले के अंतर्गत मासलपुर थाना क्षेत्र में नरायणा की पहाड़ी स्थित एक आश्रम से दबोचा गया. पुलिस ने चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

मंदिर के पुजारी पवन शर्मा ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि 25 जुलाई की रात बालाजी और कंकाली माता के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी हो गए थे.

इनका वजन लगभग 3 किलो 250 ग्राम था. संदेह मंदिर में पिछले 13-14 महीनों से रह रहे साधु रूपी हरिगिरी नाथ पर गया, जो घटना के बाद से फरार हो गया था.

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कसवां, वृत्ताधिकारी पिंटू कुमार व थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए 3 अगस्त को मासलपुर क्षेत्र में उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा. आरोपी हरिगिरी नाथ उर्फ हरिशंकर पुत्र चन्दनगिरी, निवासी ग्वालियर (मध्यप्रदेश), हाल में बहरावंडा खुर्द स्थित आश्रम में रह रहा था.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराए गए चांदी के छत्र और मुकुट बरामद कर श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ी अमूल्य वस्तुएं सुरक्षित वापस दिला दी.

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह व बहरावंडा खुर्द चौकी के कॉन्स्टेबल नरेंद्र, मुकेश, अमृत, सुरेंद्र की विशेष भूमिका रही. पुलिस की तत्परता और सतर्कता से एक बड़ी धार्मिक चोरी का पर्दाफाश संभव हो सका.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More