Sawai Madhopur: आंगनवाड़ी बनी खतरे का घर! टपकती छत, गिरता मलबा और मासूम जिंदगियां दांव पर

Sawai Madhopur News: अल्लापुर की आंगनबाड़ी बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि खतरे का घर बन गई है. जर्जर छत से टपकता पानी और गिरता मलबा बच्चों की जान को खतरे में डाल रहा है.

Sawai Madhopur: आंगनवाड़ी बनी खतरे का घर! टपकती छत, गिरता मलबा और मासूम जिंदगियां दांव पर
Image Credit: Sawai Madhopur News

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में खंडार उपखंड क्षेत्र के अल्लापुर गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे बच्चों के लिए शिक्षा का स्थान कम और खतरे का गड्ढा ज्यादा बन चुकी है. बीते पांच वर्षों से बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और मलबा गिरने की शिकायतें लगातार की जा रही हैं, लेकिन विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है. ग्रामीण महिलाओं ने अब प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की है.

ग्रामीण महिला रेखा राव ने क्षतिग्रस्त छत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और अधिकारियों को भेजते हुए कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक विभाग नहीं जागेगा क्या? छत की हालत इतनी खराब है कि सरिए तक बाहर निकल आए हैं, और हर रोज मलबा गिरता है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी डर और नाराजगी है. महिलाएं कह रही हैं कि हम बच्चों को डरते हुए आंगनवाड़ी भेजते हैं, लेकिन और कोई विकल्प नहीं बचा.

Add Zee News as a Preferred Source

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता शर्मा का कहना है कि हर साल छत की मरम्मत के लिए रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती. विभागीय लापरवाही ने बच्चों के भविष्य के साथ-साथ उनके जीवन को भी खतरे में डाल दिया है. झालावाड़ हादसे के बाद पूरे प्रदेश में जर्जर सरकारी भवनों की स्थिति को लेकर समीक्षा शुरू की गई थी, लेकिन अल्लापुर की आंगनवाड़ी उस समीक्षा के दायरे में नहीं आ पाई. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभाग को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हुई.

अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे. यह मामला ना सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा से खुला खिलवाड़ भी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More