Sawai Madhopur News: सीमेंट फैक्ट्री गार्ड ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना इलाके में स्थित सीमेंट फैक्ट्री में बीती रात सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. 

Sawai Madhopur News: सीमेंट फैक्ट्री गार्ड ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र स्थित सालों से बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में विगत देर रात सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त सुशील हरिजन पुत्र चिरन्जी हरिजन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मानटाउन थाना पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया है. गोली मारने वाला सुरक्षा गार्ड अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सवाई माधोपुर जिला मुख्यलय के मानटाउन थाना क्षेत्र में सालों से बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री दा जयपुर उद्योग लिमिटेड सीमेंट फैक्ट्री में सीमेंट फेक्ट्री कॉलोनी निवासी युवक सुशील हरिजन लोहा चोरी करने की नीयत से सीमेंट फैक्ट्री में घुस गया था. इस दौरान सीमेंट फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे गोली मार दी.

जिससे सुशील हरिजन गम्भीर रूप से घायल हो गया. सुशील को गोली लगने की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से युवक सुशील हरिजन की मौत की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मामले को लेकर आज सुबह पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा पुलिस जाप्ता एंव एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. मामले की गहनता से जांच के साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मामले की जांच को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, अभी तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. परिजन आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

Reporter- Arvind Singh


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news