&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग पर एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण मध्यप्रदेश से आने वाली डिग्गी कल्याण जी महाराज की पैदल यात्रा को राजस्थान की सीमा पर रोक दिया गया है. इस यात्रा में शामिल हजारों पैदल यात्री अब फंसे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण यात्रा को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्यप्रदेश की डिग्गी कल्याण जी महाराज की ऐतिहासिक पैदल यात्रा इस बार बाधित हो गई है. राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर पाली ब्रिज के समीप पुलिस प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया है, जिससे हजारों श्रद्धालु असमंजस और नाराजगी की स्थिति में हैं.
मध्यप्रदेश से हर वर्ष की तरह इस बार भी डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा सवाई माधोपुर के रास्ते डिग्गी पहुंच रही थी, लेकिन खंडार उपखण्ड क्षेत्र में आने के बाद पाली ब्रिज के समीप पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोक दिया. बताया गया है कि सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग पर स्थित उघाड़ पुलिया भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी है और अब तक उसका मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है. इस कारण प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को फिलहाल रोक दिया.
पाली ब्रिज पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए हैं, जो ''डिग्गी कल्याण जी महाराज की जय'' के जयकारे लगाकर विरोध जता रहे हैं. श्रद्धालुओं की मांग है कि पैदल यात्रियों और इमरजेंसी वाहनों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए. लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन वैकल्पिक रास्ता चालू नहीं कर पाया है, जिससे यात्रियों में रोष व्याप्त है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!