Sawai Madhopur News: बाघ टी-120 गणेश की हालत गंभीर, ट्यूमर और टूटा कैनाइन बढ़ा रहे वन विभाग की टेंशन

Sawai Madhopur News: रणथंभौर नेशनल पार्क बाघ के दांये पैर के ऊपर गर्दन की तरफ एक गांठ देखी गई थी. बाघ का एक कैनाइन भी टूटा था. अब यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जिसने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है. 

Sawai Madhopur News: बाघ टी-120 गणेश की हालत गंभीर, ट्यूमर और टूटा कैनाइन बढ़ा रहे वन विभाग की टेंशन
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों की अठखेलियाँ को लेकर विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है. पार्क में बाघों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है, नेशनल पार्क से बाघों के मूवमेंट की लगातार सूचनाओं आती रहती है रणथंभौर नेशनल पार्क से कल शाम एक ऐसी ही सूचना वन्य जीव प्रेमियों को सुनने को मिली जिसमें रणथंबोर के बाघ टी 120 अर्थात गणेश को लेकर कुछ चिंता की बात सामने आ रही है. बताते चले की रणथंभौर के बाघ टी-120 गणेश का करीब डेढ़ माह पहले ट्यूमर का फोटो सामने आया था.

बाघ के दांये पैर के ऊपर गर्दन की तरफ एक गांठ देखी गई थी. बाघ का एक कैनाइन भी टूटा था. अब यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जिसने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है. फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघ गणेश का वीडियो इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली और इंडियन वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट भेजा गया है. अब वहां से निर्देश मिलने के बाद बाघ का उपचार शुरू किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, कल शाम को बाघ टी-120 गणेश त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर मूवमेंट करता दिखाई दिया था. इस दौरान मौजूद लोगों ने बाघ गणेश का वीडियो शूट किया. बाघ गणेश करीब 15 से 20 मिनट सड़क पर चहलकदमी करता दिखा था. इस दौरान वीडियो देखने पर पता चला कि बाघ गणेश का ट्यूमर बड़ा हो गया है.

रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के DFO रामानंद भाकर ने बताया कि फिलहाल वन विभाग की ओर बाघ की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है. बाघ के वीडियो उच्चाधिकारियों सहित विभिन्न रिसर्च इंस्टीट्यूट को भेजें गए. जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि बाघ ट्रीटमेंट करना है या इसकी सर्जरी करनी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं