Sawai Madhopur News: झोझेश्वर महादेव झरने पर सेल्फी के चक्कर मे जान जोखिम में डाल रहे है लोग, सुरक्षा इंतज़ाम नदारद

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के झोझेश्वर महादेव झरने पर पर्यटकों की जान जोखिम में! तेज बहाव और गहराई के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं. स्थानीय विधायक ने प्रशासन से सुरक्षा बंदोबस्त की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Sawai Madhopur News:  झोझेश्वर महादेव झरने पर सेल्फी के चक्कर मे जान जोखिम में डाल रहे है लोग, सुरक्षा इंतज़ाम नदारद
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के झोझेश्वर महादेव झरने पर बरसात के मौसम में पर्यटकों का तांता लगा है. तेज बहाव और गहराई के बावजूद यहां न तो सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, न ही कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था. लोग सेल्फी और नहाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि पिछले वर्षों में यहां हादसों में कहीं लोगों की जान जा चुकी हैं. झोझेश्वेर महादेव झरने से पानी करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी से पूरे बेग के साथ नीचे गिरता है.

ऐसे में लोग लाफ़रवाही बरतते हुए ऊँचाई से गिरने वाले झरने के नीचे नहाने के लिए पहुँच जाते है और हादसें का शिकार बन जाते है.ऐसे में लाफ़रवाही बरतने वाले लोगों को रोकने टोकने वाला कोई नजर नही आता स्थानीय विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भी यहाँ हुए हादसों पर संज्ञान लेकर प्रशासन से सुरक्षा बंदोबस्त की मांग की लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई इंतजामात नही किये गए.

Add Zee News as a Preferred Source

खबर:- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लहसोड़ा के पास स्थित झोझेश्वर महादेव झरना इन दिनों पूरे वेग से बह रहा है. रोजाना सवाई माधोपुर, जयपुर और आसपास के गांवों—लहसोडा, अजीतपुरा, बोदल, डांगरवाड़ा, जेतपुर, सुखवास, अल्लापुर, पाली, फरिया, गोपालपुरा, मीनाखेड़ी, क्यारदा खुर्द, दौलतपुरा, सत्रह मील, सोनकच्छ और खंडार से सैकड़ों लोग यहां पिकनिक मनाने और नहाने पहुंच रहे हैं.

तेज बहाव और गहरे पानी के बावजूद यहां न तो सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बरसात की शुरुआत में ही झोझेश्वर महादेव, अमरेश्वर महादेव और शोलेश्वर महादेव जैसे स्थलों पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया.

बैकग्राउंड:- ग्रामीणों के अनुसार, झरना इतना गहरा है कि जरा-सी चूक भी जानलेवा हो सकती है. पिछले वर्षों में यहां दो लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, बावजूद इसके इस बार भी लापरवाही बरती जा रही है. पर्यटक बिना किसी भय के झरने के नीचे जाकर नहा रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More