&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... कहावत सवाई माधोपुर में चरितार्थ होती हुई दिखाई दी या यूं कहें कि करने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. ऐसा ही वाक्य सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. जब ट्रेन नंबर 19019 हरिद्वार एक्सप्रेस सवाई माधोपुर से गुजर रही थी. इसी दौरान पैसेंजर सतीश राजदेव चलती ट्रेन गिर गए. सतीश ट्रेन और प्लेट के बीच में आ गए, जिन्हें आरपीएफ थानाधिकारी मानसिंह और स्टाफ ने बचाया और सकुशल ट्रेन में बैठकर रवाना किया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरपीएफ स्टाफ पैसेंजर को बचाता हुआ नजर आया.
दरअसल 15 अगस्त शुक्रवार को सवाई माधोपुर आरपीएफ थानाधिकारी CI मानसिंह, स्टाफ कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, प्रहलाद मीणा, अमर सिंह पंवार, के साथ ट्रेनों की चेकिंग व सुरक्षित पास करने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद थे. इसी दौरान शाम 8:02 बजे हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आई. ट्रेन 8:07 बजे रवाना हुई. ट्रेन के रवाना होते समय एक यात्री ने चलती ट्रेन में A-2 कोच के सामने चढ़ने का प्रयास किया और ट्रेन से गिर गया. यह पैसेंजर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गया, जिस पर आरपीएफ स्टाफ तत्काल दौड़कर पहुंचकर पैसेंजर को पकड़ कर बाहर खींचा गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी.
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सतीश राजदेव (61) पुत्र कोडाराम निवासी सिद्धि एल्टिक, A-1002 अल्थान रोड सूरत, गुजरात, कोच नंबर B- 1 के बर्थ संख्या 56 पर सूरत से हरिद्वार तक की यात्रा करना बताया. इस दौरान करीब ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट भी हुई, लेकिन आरपीएफ की सजगता के कारण पैसेंजर की जान बच गई. आरपीएफ थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि ऑपरेशन जीवन के आरपीएफ पैसेंजर्स की जान बचाने के लिए सदैव तैयार रहती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!