रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फिर टाइगर ने किया अटैक,कृषि पर्यवेक्षक और होमगार्ड घायल

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आज यानी 12 जून को एक टाइगर ने दो लोगों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर घायल हो गए. 

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फिर टाइगर ने किया अटैक,कृषि पर्यवेक्षक और होमगार्ड घायल
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व में इन दिनों टाइगर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रणथंभौर की फलोदी रेंज के कैलाशपुरी वन क्षेत्र का है, जहां आज एक टाइगर ने दो लोगों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया. दोनों घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

रणथंभौर में एक के बाद एक टाइगर द्वारा हो रहे हमलों से आम जन में वन विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है. टाइगर द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आज सुबह सवेरे से ही एक टाइगर रणथंभौर के कैलाशपुरी वन क्षेत्र के मौजीपूरा एनिकट के आसपास घूम रहा था और लोग तमाशबीन होते हुए टाइगर के साथ हमले की परवाह किए बिना सेल्फी ले रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ हीं, विडंबना यह थी कि मौके पर लोगों की भीड़ होने के बावजूद वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था. ऐसे में लोगों की लापरवाही ने टाइगर को हमला करने का निमंत्रण दे दिया और टाइगर ने देखते ही देखते भीड़ के बीच हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दुमोदा ग्राम पंचायत के अंतर्गत कार्यरत कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी उसी वक्त बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे.

सीताराम सैनी का कहना था कि वे खेत की तार फेंसिंग के सिलसिले में कृषक परिवार से मिलने गए थे, जहां उतरते ही उन्होंने भी टाइगर के साथ सेल्फी और फोटो लेने का प्रयास किया. उसी वक्त टाइगर ने आक्रामक मूड इख्तियार करते हुए अचानक हमला कर दिया.

हमले में कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी को मौके पर मौजूद होमगार्ड बाबूलाल ने बचाने की कोशिश की तभी टाइगर ने बाबूलाल पर भी हमला कर दिया. अन्य लोगों के द्वारा हल्ला मचाए जाने से टाइगर पीछे हट गया लेकिन टाइगर के हमले से दोनों घायल हो गए. दोनों घायलों को जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है.

वन विभाग में तैनात होमहार्ड बाबूलाल ने के मुताबिक टाइगर के मूवमेंट की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां पहले से हो सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा थी. टीम में जैसे-तैसे कर ग्रामीणों को मौके से हटाया तभी कृषि पर्यवेक्षक बोलेरो से वहां आ गए.

गाड़ी से नीचे उतरकर टाइगर के फोटो लेने लगे, तभी टाईगर ने उन पर हमला कर दिया. कृषि पर्यवेक्षक को बचाने के लिए उसने टाइगर पर लठ मारा तो टाइगर ने पलटकर उस पर भी हमला कर दिया. मौके पर मौजूद अन्य दो तीन होमगार्ड के जवानों ने जैसे-तैसे दोनों को टाइगर से बचाया और टाइगर जंगल की और भाग गया.

टाइगर हमले में घायल दोनों की फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन टाइगर हमले का खौफ घायलों और उनके परिजनों के चेहरे पर स्पष्ट देखा जा सकता है. अस्पताल में घायल की कुशलक्षेम के लिए पुलिस और होमगार्ड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. होमगार्ड कमांडेंट का कहना था कि कृषि पर्यवेक्षक को बचाने के फेर में ही बाबूलाल टाइगर के हमले में घायल हुआ.

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अभी हाल ही में विगत दो माह में टाइगर ने हमला करके तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिनमें 7 वर्षीय कार्तिक सुमन, रेंजर देवेंद्र चौधरी और जैन मन्दिर का सेवादार राधेश्याम सैनी शामिल है.

Reporter- Arvind singh

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.