&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे-552 पर रविवार शाम एक रोमांचक और खतरनाक नजारा देखने को मिला, जब पैंथर ने सरेआम भैंस का शिकार कर डाला.
आपको बता दें कि रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग (NH-552) पर बोदल गांव के पास रविवार शाम एक पैंथर ने भैंस का शिकार कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैंथर ने तेज गति से हमला कर भैंस को गिरा दिया और करीब 20 मिनट तक शिकार के पास बैठकर उसे खाता रहा.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से गुजर रहे वाहन चालक और स्थानीय लोग मौके पर रुक गए. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो लेना शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई.
जंगली जीवन में दुर्लभ दिखने वाले इस दृश्य को करीब से देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. हालांकि, बढ़ती भीड़ और मानवीय हस्तक्षेप के चलते पैंथर ने अपना शिकार अधूरा छोड़ दिया और रणथंभौर अभ्यारण्य की ओर लौट गया.
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और ऐसे मौकों पर भीड़ न लगाने की अपील कीहै. उन्होंने चेतावनी दी कि पैंथर जैसे जंगली जानवर खतरा महसूस करने पर आक्रामक हो सकते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा दूरी बनाए रखना आवश्यक है.
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रणथंभौर क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों का आमना-सामना किसी भी समय हो सकता है, ऐसे में सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है.
बता दें कि रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र से होकर सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग गुजरता है. यह मार्ग रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के अंदर से नहीं जाता है, लेकिन इसके आसपास से गुजरता है, जिससे वन्यजीवों के लिए खतरा पैदा हो सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!