Big Breaking: शाहरुख-दीपिका पर भरतपुर में FIR दर्ज, जानें क्यों हुआ मुकदमा

Big Breaking: भरतपुर में शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण पर FIR! हुंडई के डिफेक्टिव वाहनों के प्रचार के आरोप में, कंपनी के MD अनसो किम व COO तरुण गर्ग समेत नाम. वकील कीर्ति सिंह की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मथुरा गेट थाने में केस, जांच शुरू.

Big Breaking: शाहरुख-दीपिका पर भरतपुर में FIR दर्ज, जानें क्यों हुआ मुकदमा
Image Credit: Big Breaking

Big Breaking: राजस्थान के भरतपुर में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ डिफेक्टिव वाहनों की मार्केटिंग के आरोप में FIR दर्ज की गई है. यह मामला हुंडई कंपनी के ब्रांड एंबेसडर्स के साथ-साथ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, होल टाइम डायरेक्टर व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग और शोरूम मालिकों के खिलाफ भी दर्ज किया गया है.


भरतपुर के मथुरा गेट थाने में यह केस स्थानीय वकील कीर्ति सिंह की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ. कीर्ति सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, कंपनी के प्रतिनिधियों की तरह, डिफेक्टिव वाहनों के प्रचार के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं. मथुरा गेट थाने के ASI राधा किशन ने बताया कि मामला वाहन की खराबी से संबंधित है, और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

आम आदमी लाखों की कार खरीदते समय कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर पर भरोसा करता है, जिन्हें वह टीवी पर देखता है। लेकिन राजस्थान के भरतपुर से आई खबर ने इस भरोसे को झकझोर दिया है। बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और हुंडई कंपनी के छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह केस स्थानीय निवासी कीर्ति सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिन्होंने दावा किया कि उन्हें मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट वाली हुंडई कार बेची गई। कीर्ति ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कंपनी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया.

आखिरकार, उन्होंने कानूनी रास्ता चुना। यह मामला सीधे थाने में नहीं, बल्कि भरतपुर की सीजेएम कोर्ट नंबर दो में दायर निजी शिकायत (इस्तगासा) के जरिए सामने आया। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए मथुरा गेट पुलिस थाने को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी है, और लोग जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं.


ब्रांड एंबेसडर क्यों हुआ मुकदमा दर्ज?
सवाल यह है कि जब कार हुंडई कंपनी ने बेची, तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का नाम FIR में क्यों शामिल हुआ? दरअसल, कानून के अनुसार, ब्रांड एंबेसडर केवल विज्ञापन का चेहरा नहीं होते; यदि कोई उत्पाद खराब निकलता है, तो प्रचार करने वाले की भी जिम्मेदारी तय होती है। कीर्ति सिंह का दावा है कि उन्होंने शाहरुख और दीपिका के विज्ञापनों पर भरोसा कर हुंडई की कार खरीदी, जो डिफेक्टिव निकली। उनका कहना है कि इन सितारों की विश्वसनीयता ने उन्हें खरीद के लिए प्रेरित किया। यह मामला उपभोक्ता अधिकारों से सीधे जुड़ा है और इसलिए खासा महत्वपूर्ण है। भरतपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि इस कानूनी लड़ाई का नतीजा क्या होगा.

यह है पूरा मामला...
कीर्ति सिंह, एक वकील, ने बताया कि उन्होंने 2022 में 23.97 लाख रुपये की हुंडई अल्कजार कार खरीदी, जिसमें 51,000 रुपये एडवांस और 10,03,699 रुपये का लोन शामिल था। डीलर ने आश्वासन दिया कि कार बिना किसी समस्या के चलेगी और किसी भी खराबी की स्थिति में वे जिम्मेदार होंगे। हालांकि, कुछ समय बाद कार में तकनीकी खराबी शुरू हो गई। कीर्ति ने बताया कि एक्सिलरेटर दबाने पर इंजन की RPM बढ़ जाती, कार कंपन करती, लेकिन स्पीड नहीं बढ़ती थी.

डीलर ने इसे मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट बताकर ठीक करने में असमर्थता जताई और अजीब सलाह दी कि कार को एक घंटे तक 2000 RPM पर चलाएं ताकि 'इंजन मैनेजमेंट सिस्टम मालफंक्शन' की चेतावनी हट जाए। इस खराबी से कीर्ति और उनके परिवार की जान को कई बार खतरा हुआ। कंपनी और डीलर ने कार ठीक करने या वापस लेने से इनकार कर दिया। परेशान होकर कीर्ति ने हुंडई के अधिकारियों, डीलर, और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया, आरोप लगाते हुए कि इन सितारों ने जानबूझकर खराब कार का प्रचार किया.

Big Breaking

यह मामला चर्चा में तब आया, जब कीर्ति सिंह ने हुंडई कंपनी और इसके ब्रांड एंबेसडर्स पर दोषपूर्ण उत्पादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. इस घटना ने सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में व्यापक बहस छेड़ दी है, और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.\

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More