&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इन पदों में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार और हाल ही में गठित तीन महिला बटालियन अमृता देवी, कालीबाई और पदमिनी देवी के पद शामिल हैं.
भरतपुर रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करने के लिए रेंज आईजी कैलाश विश्नोई ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पीएचक्यू के आदेशों की पालना के निर्देश प्रदान किए हैं. रेंज आईजी विश्नोई ने बताया कि शनिवार 13 सितंबर को पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल व चालक पद के लिए तथा 14 सितंबर को कॉन्स्टेबल पुलिस, इन्टेलीजेंस, आरएसी, एमबीसी के कॉन्स्टेबल की परीक्षा होगी.
एसपी दिगंत आनंद ने बताया है कि भरतपुर जिले में पहले दिन 13 सितंबर को 20 परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार 80 अभ्यर्थियों के द्वारा परीक्षा दी जाएगी. दूसरे दिन 14 सितंबर को भरतपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 944 अभ्यर्थियों के द्वारा परीक्षा दी जाएगी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से कवर किया जाकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें लाईव प्रसारण और मॉनेटरिंग के लिए आईटी प्रशिक्षित अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वारा पर अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक जांच के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम एवं एचएचएमडी माध्यम से सघन तलाशी के लिए एजेंसी के प्रतिनिधियों को तैनात किया गया है.
परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की बॉयोमैट्रिक जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा. सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस को निष्प्रभावी करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाईज को पूर्णरूपेण वर्जित रखा गया है. परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए नियोजित स्टाफ के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं, ताकि अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सके.
परीक्षा सामग्री (प्रश्न पत्र इत्यादि) के संग्रहण के लिए बनाए गए अस्थाई ट्रेजरी रूम को सीसीटीवी से कवर किया गया है एवं उस की सुरक्षा के लिए हथियार बंद गार्ड तैनात की गई. परीक्षा सामग्री की लोडिंग एवं अनलोडिंग प्रक्रिया को वीडियोग्राफी में कवर किया जा रहा है, जिसकी ऑनलाईन निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!