Rajasthani Viral Video: राजस्थान में भारी बारिश की वजह से तमाम बांधों में पानी की जोरदार आवक बनी हुई है. वहीं, भरतपुर जिले के सबसे बड़े बांध बारेठा पर भी लोग बड़ी संख्या में घूमने पहुंच रहे हैं. यहां घूमने आए मां-बाप ने अपनी छोटी सी बच्ची को जिले के सबसे बड़े बांध पर दो सरियों पर बैठा दिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: जिले के सबसे बड़े बांध बारेठा पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है. मानसून सीजन को देखते हुए रोजाना बड़ी संख्या में प्राकृतिक सौंदर्य निहारने लोग पहुंच रहे हैं लेकिन लोगों की गंभीर लापरवाही भी सामने आ रही है. मोबाइल में रील बनाने के चक्कर में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला-पुरुष बांध की रेलिंग पर अपनी छोटी नाबालिग बच्ची को उतारते दिखाई दे रहे हैं. छोटी सी चूक बच्ची को बांध के गहरे पानी में गिरा सकती थी.
उमाशंकर के नाम से बनी आईडी से खतरनाक रील वायरल हुई है. वीडियो देखने के बाद समझ जाएंगे कि प्रशासन की अपील का लोगों पर असर नहीं हो रहा है. 3 दिन पहले ही जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने लोगों से अपील की थी. उन्होंने लोगों से बांधों-तालाबों से दूर रहने अपील की थी.
प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए जबकि इन दिनों बांध में पानी की दमदार आवक हो रही है. लोगों की प्रशासन से मांग है कि बांध पर पुलिस गार्ड और एसडीआरएफ की टीम तैनात हो.
बता दें कि राजस्थान में मानसून की सक्रियता जारी है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर देखा जा रहा है. जयपुर में आज अल सुबह से ही बारिश हो रही है, जिसमें कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भरतपुर और धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिमी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में 8-9 जुलाई को भारी या तेज बारिश की संभावना है. 12 जुलाई तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!