धरती दरकी और निगल गई जिंदगी! जम्मू में लैंडस्लाइड में धौलपुर के 3 युवक लापता

Jammu landslide: धौलपुर के पांच युवक वैष्णो देवी दर्शन जाते समय जम्मू में लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए. किसी तरह दो लोग बच गए, लेकिन तीन अब भी लापता है. परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित है.

धरती दरकी और निगल गई जिंदगी! जम्मू में लैंडस्लाइड में धौलपुर के 3 युवक लापता
Image Credit: Jammu landslide

Rajasthan News: धौलपुर के सैंपऊ कस्बे से 23 अगस्त को वैष्णो देवी माता दर्शन के लिए गए पांच युवक जम्मू के पास किशनपुर डोमेल रोड गरनई लोटा स्थान के पास लैंडस्लाइड के तेज बहाव में हादसे का शिकार हो गए. दो युवकों ने तैरकर एवं पत्थर के टापू को पकड़कर जान बचा ली, लेकिन तीन युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है. धौलपुर से परिजन जम्मू के पहुंच गए. हादसे के बाद परिजनों को राहत की खबर नहीं मिल रही है. परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है.

बताया जा रहा है कि रास्ते में किशनपुर डोमेल रोड़ पर लैंड स्लाइड होने पर पहाड़ से गिर रहे भारी पत्थर और मलवे से बचने के लिए सभी नीचे उतर आए थे. इसी दौरान पीछे से लैंडस्लाइड के साथ तेज रफ्तार में आए पानी की चपेट में सभी बह गए. दो युवक आदित्य और दीपक जैसे-तैसे पानी में तैर कर एक पेड़ और टापू के सहारे बहने से बच गए. यश, प्रांशु और शिव बंसल तीनों पानी की तेज धार में बह गए.

Add Zee News as a Preferred Source

जम्मू में हो रही भारी बारिश
जानकारी अनुसार वहां बताया गया कि पहाड़ों से भारी तादाद में लैंडस्लाइड हुआ है. लापता तीन युवकों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया भारी तादाद में बारिश के साथ भूस्खलन हो रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है. नदी और नालों के आसपास के पंचायत के सरपंचों को भी रेस्क्यू में सहयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं. फ़िलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है.

परिजनों को अनहोनी की आशंका
पानी के तेज बहाव में बहे युवक यश, प्रांशु और शिव के परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है. परिजनों में मातम पसर गया है. रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. रिश्तेदार और गांव बस्ती के लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

जम्मू प्रशासन से कर रहे संपर्क
सैपऊ एसडीएम कर्मवीर सिंह ने बताया धौलपुर के पांच युवक जम्मू में हुए लैंडस्लाइड में हादसे का शिकार हुए हैं. जम्मू पुलिस और प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है. जम्मू में आपदा जैसे हालात बन रहे हैं. भारी बारिश होने की वजह से जम्मू पुलिस और प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत भी हो रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.