Vaishno Devi: जम्मू हादसे में फंसे दोस्त! धौलपुर के पांच युवकों पर टूटा पहाड़, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

Rajasthan News: धौलपुर के पांच युवक वैष्णो देवी दर्शन से लौटते समय जम्मू के डोमेल रोड पर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए. तेज पानी के बहाव में तीन युवक बह गए, जबकि दो ने पेड़ का सहारा लेकर जान बचाई. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है.

Vaishno Devi: जम्मू हादसे में फंसे दोस्त! धौलपुर के पांच युवकों पर टूटा पहाड़, चीख-पुकार से गूंजा इलाका
Image Credit: dholpur yuvak mata vaishno deviSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे से 23 अगस्त को वैष्णो देवी माता मंदिर दर्शनों के लिए गए पांच युवक जम्मू के पास किशनपुर डोमेल रोड गरनई लोटा स्थान के पास हुए लैंड स्लाइड के दौरान तेज बहाव में बह गए. दो युवकों ने पानी में तैरकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया. लैंडस्लाइड होने के बाद एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर पानी में बहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

5 दोस्त गए थे वैष्णो देवी के दर्शन करने
जानकारी के अनुसार यश पुत्र शशिकांत गर्ग निवासी गर्ग कॉलोनी सैंपऊ, प्रांशु पुत्र सुनील मित्तल निवासी नगला राय जीत हाल निवासी सैंपऊ, शिव बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी खेरागढ़ आदित्य पुत्र हरिओम परमार सैंपऊ और दीपक पुत्र विष्णु मित्तल निवासी तसीमों 23 अगस्त को सभी जम्मू वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

मंगलवार को लौटने वाले थे घर
जानकारी के अनुसार, सभी युवक मंगलवार को घर लौटने वाले थे. ट्रेन में देरी होने के कारण जम्मू से कटरा वाले रास्ते से ट्रेन पकड़ने के लिए लौट रहे थे. तभी रास्ते में लैंड स्लाइड होने पर पहाड़ से गिर रहे भारी पत्थर और मलवे से बचने के लिए नीचे उतर आए. इसी दौरान पीछे से लैंडस्लाइड के साथ तेज रफ्तार पानी की चपेट में आने से सभी बह गए. दो युवकों आदित्य और दीपक जैसे तैसे पानी में तैर कर एक पेड़ के सहारे बहने से बच गए.

तीन दोस्तों का नहीं लगा पता
यश, प्रांशु और शिव बंसल तीनों पानी की तेज रफ्तार धार में बहते हुए चले गए. घटना के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम के द्वारा दोनों युवकों से जानकारी लेते हुए तीनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. इधर जैसे ही परिजनों को युवकों के साथ हादसा होने की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया. तत्काल ही परिजन गाड़ी से जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा और एसडीएम कर्मवीर सिंह को परिजनों ने जाकर घटना की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author