&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur Weather Update : राजस्थान में इस साल मानसून से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है. आज भी 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. जिन जिलों में ऑरेंट अलर्ट जारी है, उनमें सवाईमाधोपुर भी शामिल है. नदी नाले उफान पर हैं. सवाईमाधोपुर के अलावा श्रीगंगानगर , जयपुर , हनुमानगढ़ और दौसा में रविवार के दिन तेज बारिश हुई.
सवाईमाधोपुर में घर पर बिजली गिरी थी, बामनवास उपखंड के लाडपुरा में घर पर बैठकर टीवी देख रहे पर बिजली गिर गया. जिससे टीवी भी ब्लास्ट हो गया तो वही परिवार के 9 लोग झुलस गये जिसमें 5-6 बच्चे भी शामिल थे. वहीं नगर परिषद कार्यालय के पास बिजली गिर गयी और गेट के पास खड़ा युवक हाथ में खुद को बचाने के लिए अंदर की तरफ भागा. युवक का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल है.
आपको बता दें कि सवाई माधोपुर जिले में हुई अच्छी बारिश के चलते जिले के 18 बांधो में से 16 बांध पूरी तरह भर कर छलक गये है , भुलनवाला ओर नागोलाव को छोड़कर शेष सभी बाँध लबालब हो गए और इन बाधों पर चादर चल रही है. जोरदार बारिश से बामनवास के आंतरी क्षेत्र स्थित मोरा सागर बांध भी छलक गया है.
बांध पर करीब तीन इंच की चादर चल रही है. मोरसागर बांध कई सालों बाद छलका है ,बांध के छलकने ओर चादर चलने पर आसपास के ग्रामीणों में खासा उत्साह है ,बांध की चादर देखने के लिये बड़ी संख्या में ग्रामीण बांध पर पहुंच रहे है ,मोरा सागर बांध बामनवास क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध है ,बांध की भराव क्षमता 18.50 फिट है ,मोरसागर बांध आंतरी क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है ,बांध से क्षेत्र की करीब साढ़े सात हज़ार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है. ऐसे में बांध पर चादर चलने से क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग ने राज्य में सिंतबर के पहले हफ्ते में बारिश ऐसे ही होने और मॉनसून के सक्रिय रहने के साथ ही कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. बारिश को देखते हुए प्रशासन के तरफ से 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गयी है.
वहीं जलभराव वाले इलाकों में सतर्कता के साथ ही उफान में चल रहे नदी नालों से दूर रहने की सलाह भी लोगों को दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!