&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Viral Video: राजस्थान के भरतपुर जिले में रुदावल थाना क्षेत्र के गांव बरोदा निवासी भरत गुर्जर नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर जमकर अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर डाली है. रील देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक को कानून व पुलिस का जरा भी डर या परवाह नहीं है.
युवक द्वारा अवैध हथियारों के साथ जो रील इंस्टाग्राम पर डाली जा रही है, उसमें अपना टेरर दिखाने के लिए लिखा जा रहा है कि मौत दे दी जाएगी मित्र... यही नहीं युवक द्वार इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई और रील में से किसी रील में खुद को गुंडा लिखा जा रहा है.
युवक रील बनाने के लिए अवैध हथियारों को लेकर पास के जंगल में जाता है और पहाड़ियों में हथियार लेकर रील बनाता है और उनको सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है. रील में देखा जा सकता है कि पहाड़ी पर बैठकर पार्टी मनाई जा रही है, जहां कई अवैध हथियार भी पास में रखे हुए हैं.
एक रील में युवक को पिस्टल में कारतूस लोड करते हुए भी देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार अवैध हथियारों के साथ शेयर की जा रही रील की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने रुदावल थाना प्रभारी को तुरंत इस व्यक्ति की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!