Bhilwara News: 2 साल के बच्चे ने पिया ऑलआउट, इलाज के दौरान हुई मौत

 Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक 2 साल के बच्चे ने खेल-खेल में गलती से ऑलआउट पी लिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. 

Bhilwara News: 2 साल के बच्चे ने पिया ऑलआउट, इलाज के दौरान हुई मौत

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक 2 साल के मासूम बच्चे ने गलती से ऑलआउट पी लिया. यह घटना मारूति कॉलोनी की है, जहां बच्चे ने खेल खेल में ऑलआउट पी लिया.

ऑलआउट पीने से बच्चे की हालत बिगड़ गई. वहीं, घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई. घरवालों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया है.

यह मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र की मारूति कॉलोनी का है. थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल ने बताया कि थाना इलाके के मालोला चौराहे के पास मारूति कॉलोनी में रहने वाले कैलाश सालवी के 2 साल के बेटे बसंती ने रविवार को सुबह लगभग 10 बजे खेल-खेल में गलती से घर रखा कीटनाशक ऑलआउट पी लिया. वहीं, कीटनाशक ऑलआउट पीने से मासूम की हालत बिगड़ गई.

ऐसे में बच्चे को इलाज के लिए घरवाले अस्पताल लेकर गए, जहां पीआईसीयू मासूम ने देर रात इलाज के मौत हो गई. डॉक्टर ने मासूम के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सूचना मिलने पर आज प्रतापनगर थाना पुलिस जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंची, जहां परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए इनकार कर दिया. इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर मासूम के शव को बिना पोस्टमॉर्टम के घरवालों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें-

Trending news