Bhilwara News: भीलवाड़ा में इंसानियत शर्मसार! परिवार को मजदूरी नहीं, मिली धमकी और भूख

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में ईट भट्टे पर बंधुआ मजदूरी करने के लिए बुलाया गया यूपी का एक परिवार भट्टे मालिक और प्रशासन की अनदेखी के चलते डर-डर की ठोकरे खाने को मजबूर है.

Bhilwara News: भीलवाड़ा में इंसानियत शर्मसार! परिवार को मजदूरी नहीं, मिली धमकी और भूख
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में ईट भट्टे पर बंधुआ मजदूरी करने के लिए बुलाया गया यूपी का एक परिवार भट्टे मालिक और प्रशासन की अनदेखी के चलते डर-डर की ठोकरे खाने को मजबूर है. पिछले 10 दिनों से यह परिवार सड़कों पर रात गुजर कर और भीख मांग कर अपना गुजर बसर कर रहा है.

मूलतः चित्रकूट के निवासी हैं परिवारजन
दरअसल लक्ष्मण पिता विग्रु हरिजन मूलतः चित्रकूट उत्तर प्रदेश का निवासी है. वह अपने परिवार के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के साथ भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र स्थित खाती खेड़ा गांव में बालू प्रजापत के ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आया था. वर्ष 2024 में ₹36000 एडवांस देकर गंगापुर स्थित एक ईंट भट्टे पर उसे तपाई करने के लिए प्रति हजार ईंट पर ₹600 तय कर रखा गया. परिवार सहित लक्ष्मण भट्टे पर काम करने लगा, लेकिन बालू प्रजापत ने कुछ समय केवल खाना खर्चा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मजदूरी का नहीं किया भुगतान
लक्ष्मण और उसके परिवार की मजदूरी का भुगतान नहीं किया. जब भी वह हिसाब मांगता तो वह सीजन खत्म होने की बात कहते हुए उसे टाल देता. 20 अप्रैल 2025 को जब लक्ष्मण ने अपने घर लौट जाने की बात कही तो बालू ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और जाने से रोक दिया. इसी दौरान गत दिनों जब गंगापुर एसडीएम में अभियान चलाकर ईंट भट्टे से कई बंधुआ मजदूरों को मुक्त करवाया. तो इसमें लक्ष्मण का परिवार भी इस भट्टे से मुक्त करवा कर रेन बसेरा गंगापुर में शेल्टर किया गया. लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते उक्त परिवार को वहां से भी निकाल दिया गया.

अफसरों के आवासों के काट रहे चक्कर
अब लक्ष्मण का यह परिवार कभी एसपी तो कभी कलेक्टर के आवास के बाहर सड़क पर ही रात गुजर कर अपनी मजदूरी के पैसे और उनकी इस स्थिति के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है. लक्ष्मण और उसके परिवार का कहना है कि अभियुक्त बालू प्रजापत के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उसका मजदूरी दिलाई जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - दिलशाद खान

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author