Bhilwara News: प्याज के ठेले से गाड़ी टच होने पर चुकाई जान की कीमत, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आक्रोश...

Bhilwara News: जहाजपुर में दर्दनाक घटना! प्याज के ठेले से गाड़ी टच होने के बाद विवाद में मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Bhilwara News: प्याज के ठेले से गाड़ी टच होने पर चुकाई जान की कीमत, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आक्रोश...

Bhilwara News: जहाजपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित तकिया मस्जिद के पास एक कार में सवार युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जहाजपुर अस्पताल परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया. सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और जांच में जुटी हुई है.

एक शादी समारोह में शामिल होने आए टोंक छावनी निवासी सीताराम कीर और उनके परिजनों का बस स्टैंड स्थित जामा मस्जिद के पास प्याज के ठेले से गाड़ी टच हो गई, जिससे ठेले वाले और सीताराम के परिजनों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. सीताराम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. कीर समाज के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए.

सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना अधिकारी राजकुमार नायक और पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और समाज के लोगों से बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास किया. बाद में विधायक गोपीचंद मीणा और भीलवाड़ा जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने मामले की जानकारी ली और लोगों को समझाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news