Bhilwara Murder News: जहाजपुर में युवक की बेरहमी से मारपीट के बाद मौत से आक्रोश फैल गया। बाजार व्यापारियों ने किया स्वैच्छिक बंद, पुलिस ने तैनात किया भारी पुलिस बल। परिवार ने थाने में दी नामजद रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara Murder News: जहाजपुर में एक युवक की बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई, जिससे आक्रोश फैल गया. मौत के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. घटना के विरोध में बाजार व्यापारियों ने स्वैच्छिक संपूर्ण बंद किया. प्रशासन ने नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया. परिवार के लोगों ने थाने में मारपीट करने वाले युवकों की नामजद रिपोर्ट दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जहाजपुर बस स्टैंड स्थित तकिया मस्जिद के पास कार सवार युवक के साथ मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में आज जहाजपुर के बाजार स्वैच्छिक बंद वहीं अस्पताल परिसर के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी.
जानकारी के अनुसार टोंक छावणी निवासी सियाराम की मारपीट के बाद मौत के मामले में आज जहाजपुर बाजार के व्यापारियों ने जहाजपुर के बाजार को संपूर्ण बंद रखकर विरोध प्रदर्शन जाताया हैं. वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है.
पढ़ें पूरी खबर- Bhilwara News: प्याज के ठेले से गाड़ी टच होने पर चुकाई जान की कीमत, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आक्रोश...
मामले को लेकर पुलिस में प्रशासनिक अधिकारी यो मौके पर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. नगर में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात हैं. वहीं मृतक के जीजा काना कीर ने जहाजपुर थाने मे घटना के मामले को लेकर थाने में नाम जद रिपोर्ट दी है जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
वहीं एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है. वही दूसरी और विहिप ने हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में पूरे जिले में कही भी मोहर्रम नहीं निकलने दिए जाने की चेतावनी दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!