Bhilwara Blast: भीलवाड़ा गैस सिलेंडर में भयंकर ब्लास्ट, बुरी तरह झुलसी महिला, मासूम बच्ची...

Bhilwara Gas Cylinder Blast: भीलवाड़ा के आरजियां में गजक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट! जोरदार धमाके में एक महिला झुलस गई, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती. डेढ़ साल की मासूम बाल-बाल बची. फायर ब्रिगेड मौके पर, हालात पर काबू पाने की कोशिश.

Bhilwara Blast: भीलवाड़ा गैस सिलेंडर में भयंकर ब्लास्ट, बुरी तरह झुलसी महिला, मासूम बच्ची...
Image Credit:

Bhilwara Gas Cylinder Blast: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. मांडल अरजियां में गजक फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सिलेंडर ब्लास्ट से एक महिला झुलस गई. हादसे में डेढ़ साल की एक मासूम बाल-बाल बच गई. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई.

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दमकल की मदद ली गई. आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने बाहर के दरवाजे बंद कर मामले को दबाने का प्रयास किया. झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. महिला के चारों हाथ और पैर झुलस गए हैं.

खबर अपडेट की जा रही है...

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team