Bhilwara News: मांडलगढ़ में सरकार के प्रतिष्ठित मॉडल स्कूल में छात्र- छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से बोर्ड परीक्षा परिणामों का स्तर 3 साल से लगातार घटता जा रहा हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: मांडलगढ़ में सरकार के प्रतिष्ठित मॉडल स्कूल में छात्र- छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से बोर्ड परीक्षा परिणामों का स्तर 3 साल से लगातार घटता जा रहा हैं. वहीं इस साल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 56 प्रतिशत रहने से मॉडल स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ओर सरकारी सिस्टम सवालों के घेरे में हैं.
बीते बोर्ड परीक्षा परिणाम में 12 वीं क्लास में 25 मे से 11 स्टूडेंट फैल हो गए, वहीं अन्य स्टूडेंट भी न्यूनतम अंको से उतीर्ण हुए हैं. इस मामले को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक दाधीच के साथ फैल हुए छात्रों और अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन प्रेषित किया, और स्कूल के बिगड़े हालात सुधारने की मांग की हैं.
बोर्ड परीक्षा में फ़ैल हुए छात्रों ने बताया कि मांडलगढ़ के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में एज्युकेशन सिस्टम की गम्भीर लापरवाही के चलते विगत 3 वर्षों से फिजिक्स,बायोलॉजी, केमिस्ट्री इंग्लिश व मैथ्स के अतिरिक्त अन्य कई सब्जेक्ट के टीचर की स्कूल में नियुक्ति ही नहीं है, जिससे स्टूडेंट्स का अध्ययन कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा है.
सिस्टम की नाकामी से बोर्ड परीक्षा में फैल हुए स्टूडेंट काफी डिप्रेशन झेल रहे हैं. वहीं इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सेक्रेट्री विभा माथुर ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि 12 वीं में फ़ैल हुए स्टूडेंड के लिए उपचारात्मक कक्षाओं का आयोजन कर पढ़ाई की भरपाई की जाए.
अध्यापकों की कमी ने बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को संकट में डाल दिया हैं. पाठ्यक्रम का अध्ययन पूर्ण नहीं होने से 12वीं क्लास में आधे बच्चे फैल हो गए हैं. स्टूडेंटस में मानसिक तनाव,भावनात्मक दबाव और भविष्य को लेकर असुरक्षा का माहौल बना हुआ हैं, जिससे देश मे शिक्षा के अधिकार कानून की छवि धूमिल हो रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!