&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: भीलवाड़ा जिले की बदनौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के एक मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से 470 ग्राम चांदी के गहने भी बरामद किए गए हैं. यह आरोपी थाने के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है.
क्या थी घटना?
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (आईपीएस) ने बताया कि 1 जून 2025 को बदनोर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी सबल सागर, चंबल परियोजना प्लांट के पास एक सफेद Swift Dzire कार में सवार 2-3 अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया. इसके बाद तलवार दिखाकर उसे धमकाया और उसके बैग में रखे लगभग 3 किलो चांदी के जेवरात और 1 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए.
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बदनोर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने पहले ही इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. हालांकि, मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार था.
पुलिस टीम ने मुखबिरों और तकनीकी डेटा की मदद से आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की. गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके पास से लूटे गए 470 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक लूटी गई 2 किलो 767 ग्राम चांदी के जेवरात, 60,620 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल की गई Swift Dzire कार, चाकू, तलवार, और फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए जा चुके हैं.
गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान कालुसिंह पुत्र मिठुसिंह, उम्र 34 साल, निवासी नंदावट सड़क का बाडिया, थाना भीम, जिला राजसमंद के रूप में हुई है. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से आगे की पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!