Bhilwara News : जामल की झोपड़ियां गांव का 1 करोड़ वाला स्कूल बना खतरनाक, टपकती छत और दीवारों में सीलन

Bhilwara News : राजस्थान के भीलवाड़ के मांडलगढ़ के एक गांव के स्कूल की दुर्दशा पहली बारिश में ही दिखने लगी थी, वो बात अलग है कि स्कूल को बनाने में 1 करोड़ की लग लगे लेकिन हालात रत्ती भर के नहीं है, और डर के साए में गरीबों के बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं.
 

Bhilwara News : जामल की झोपड़ियां गांव का 1 करोड़ वाला स्कूल बना खतरनाक, टपकती छत और दीवारों में सीलन
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News : मांडलगढ़ के जालम की झोंपड़ियां गाँव में स्कूल की नई बिल्डिंग पर जिला शिक्षा विभाग की निगरानी और ठेकेदार के घटिया निर्माण पर छात्र और अभिभावक कई गम्भीर सवाल खड़े कर रहे हैं, और सम्भावित हादसे को लेकर दहशत में भी हैं, जालम की झोंपड़ियां गाँव मे कक्षा 1 से 12 वीं तक के लिए एक करोड़ की लागत से बन रहे सरकारी स्कूल भवन की छत पहली बारिश में टपकने लगती हैं.

स्कूल के फर्श में घटिया स्टोन लगाने के साथ दीवारों में सीलन भी आ चुकी है, घटिया निर्माण सामग्री से बनी स्कूल बिल्डिंग पर छात्रों के अभिभावकों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की हैं, लेकिन कोई समाधान होता नजर नहीं आया हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों का आरोप हैं कि जिला समग्र शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदार की मिलीभगत से स्कूल बिल्डिंग के कंट्रक्शन कमजोर होने के साथ ही स्कूल बिल्डिंग निर्माण की निर्धारित तिथि 3 माह पहले ही समाप्त हो गई हैं, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य अभी तक चल रहा हैं, अधिकारियों ने नियत तिथि गुजर जाने के बावजूद ठेकेदार पर फाइन तक नहीं लगाया हैं.

वहीं गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं किए जाने को लेकर हाल ही में झालावाड़ जिले में हुए हादसे से भी सबक नहीं लिया जा रहा हैं, ऐसे में सरकारी स्कूल बिल्डिंग निर्माण से जुड़े जिम्मेदार अफसरों की भूमिका सन्देह के घेरे में आती नजर आ रही हैं. स्कूली छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं.

ये हाल तब हैं जब झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे में कई बच्चों की जान जा चुकी है. और शिक्षा विभाग एक्टिव मोड पर सभी जर्जर स्कूलों के लिए दिशा निर्देश तक जारी कर चुका है.लेकिन ये तो 1 करोड़ की लागत से बनता सरकारी स्कूल है यहां सीलन और टपकती छत कैसे हो सकती है ? उम्मीद है खबर के बाद हालात में सुधार होगा.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More