&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हमीरगढ़ थाना पुलिस ने स्वरूपगंज रिको ग्रोथ सेंटर स्थित सखी साईं फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है.
प्राथी विजय कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र ब्राह्मण (33) ने गत दिनों थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उसके पिता साईं सखी फैक्ट्री ग्रोथ सेंटर से नौकरी कर घर की ओर आ रहे थे. इस बीच पीछे से एक बिना नंबरी बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक आए और परिवादी के पिता पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए.
हमले में उनका पैर फैक्चर हो गया. घायल पिता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. जांच सहायक उप निरीक्षक नरपत सिंह के जिम्मे की गई. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के निर्देशन और हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की.
पुलिस टीम ने हमलावरों की धर पकड़ के लिए रिको एरिया स्वरूपगंज व एनएच 79 हाईवे व सर्विस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और फुटेज के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व मोबाईल बीटीएस/सीडीआर व सूचना के आधार पर 4 आरोपितों को डिटेन कर पूछताछ की.
यह भी पढ़ें- शहर में भूमाफियाओं का बोलबाला, सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर गांव का रास्ता किया अवरोध
गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस ने मूणपुरा निवासी दिनेश गुर्जर (23) पुत्र राधेश्याम, मंगरोप की झोपड़ियां निवासी जालम सिंह दरोगा (23) पुत्र कैलाश सिंह राठौड़ व खाती खेड़ा थाना मंगरोप निवासी काना गुर्जर (23) पुत्र भैरू लाल गुर्जर और खाती खेड़ा का ही शंभूलाल गुर्जर (20) पुत्र उदय लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपितों को अनुसंधान के बाद अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!