Trending Photos

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर ग्राम पंचायत पड़ेर में राजकीय भूमि आराज्य संख्या 3594/2 कुल (1888 वर्ग फीट ) पर किए गए अतिक्रमण को आज ( बुधवार ) स्थानीय प्रशासन ने हटवा दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. हालांकि, जवाहर नगर में आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इस मामले में 9 फरवरी को नगर वासियों ने जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था.
अतिक्रमण कर्ताओं पर लगा इक्कीस हजार का जुर्माना
गौरतलब है कि न्यायालय में चल रहे जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत पंडेर में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण पर करवाई करते हुए जिला कलेक्टर टीकम चंद बोहरा ने अतिक्रमण करने वाले पर न्यायालय का अमूल्य समय नष्ट करने एवं राजकीय भूमि को नुकसान पहुंचाने पर इक्कीस हजार रुपए की राशि का जुर्माना लगाया था. साथ ही पंडेर थाना पुलिस को विवादित भूमि से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे.
पुलिस को मिले कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश
जिला कलेक्टर बोहरा ने पंडेर थाना अधिकारी को विवादित भूमि की आराज्य संख्या 3594/2 कुल (1888 वर्ग फीट ) पर अतिक्रमण हटाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर उपस्थित होकर अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवधान पैदा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिला कलेक्टर के आदेशानुसार, अतिक्रमण हटाने का खर्चा अतिक्रमण कर्ताओं से पंडेर के नायब तहसीलदार द्वारा वसूला जाना है. इस कार्यवाही के दौरान पड़ेर नायब तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, खजूरी नायब तहसीलदार बलवीर सिंह, जहाजपुर थानाधिकारी शंकर सिंह, पड़ेर थानाधिकारी कमलेश मीणा, शक्करगढ़ थानाधिकारी श्रद्धा शर्मा, गिरदावर नंद सिंह राजपूत, मानसिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था.
रिपोर्टर- मोहम्मद खान