&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में करेड़ा उपखंड क्षेत्र की बेमाली ग्राम पंचायत के धनकपुरा गांव में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान राजमल गाडरी के रूप में हुई है. एक बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक कर रहा था.
बताया गया है कि उसने काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया था, लेकिन अचानक किसी कारण से बिजली की सप्लाई फिर से चालू हो गई, जिससे उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए.
उन्होंने मृतक के शव को लेने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लगभग 5 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की समझाइश से मामला शांत हुआ मांगों पर बनी सहमति प्रशासन और परिजनों के बीच लंबी बातचीत के बाद कई मांगों पर सहमति बनी.
मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी मिलेगी. इसके अलावा मृतक की पत्नी को हर महीने 6000 रुपए की पेंशन और बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक हर महीने 5000 रुपए की पेंशन दी जाएगी. परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान भी मिलेगा.
लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को निलंबित किया जाएगा. मौके पर उपखंड अधिकारी जोगेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश सोलंकी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरपी मीणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे.
इस दुखद घटना के बाद भामाशाहों ने मदद का हाथ बढ़ाया. कई भामाशाहों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है. पंचायत समिति सदस्य प्रकाश कुमार ने मृतक के बच्चों की कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है. प्रशासन की समझाइश और इन आश्वासनों के बाद ही परिजनों ने मृतक के शव को स्वीकार किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!