अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भाजपा कार्यालय पर योग शिविर का आयोजन

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आज 20 जून को भाजपा कार्यालय पर योग शिविर का प्रदेश महामंत्री एवं योग शिविर प्रदेश संयोजक सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भाजपा कार्यालय पर योग शिविर का आयोजन
Image Credit: International Yoga Day

International Yoga Day: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आज 20 जून को भाजपा कार्यालय पर योग शिविर का आयोजन किया गया.

प्रदेश महामंत्री एवं योग शिविर प्रदेश संयोजक सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं विधायक अशोक कोठारी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि योग शिविर में सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है. योग दुनिया को भारत द्वारा दी गई अनूठी देन है, जिसे 177 देशों ने स्वीकार किया है.

भारतवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि आज हम विश्वबंधु की भूमिका निभा रहे हैं. योग शारीरिक व्यायाम से कहीं बढ़कर, जीवन जीने की एक शैली है, जो मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है.

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 17 से 19 जून तक मंडल स्तर एवं 20 जून को जिला स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए हैं. 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाजपा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी. योग शिविर में योगगुरु कलकीराम जी एवं डॉ श्रंग कुमार सुखवाल ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Mohammad Khan

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More