Bhilwara News: राखी बांधने बहन के घर आया था परिवार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

Bhilwara News: आसींद 10 अगस्त 2025: कल रात राखी के त्योहार पर अपनी बहन के घर गए एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में खमाण बागरिया के बेटे मुकेश और पुत्रवधू लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए

Bhilwara News: राखी बांधने बहन के घर आया था परिवार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News: आसींद 10 अगस्त 2025: कल रात राखी के त्योहार पर अपनी बहन के घर गए एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में खमाण बागरिया के बेटे मुकेश और पुत्रवधू लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों ने चोरी के इरादे से वारदात को अंजाम दिया और गहने लूटकर फरार हो गए.

खमाण बागरिया (45), निवासी केरिया खेड़ा, थाना आसींद, ने बताया कि कल 9 अगस्त 2025 को वे अपनी पत्नी, बेटे मुकेश और पुत्रवधू लक्ष्मी के साथ राखी लेकर अपनी बहन डाली देवी के घर केसरपुरा गए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी वहीं रुक गए। रात करीब 1:30 बजे 5-6 अज्ञात बदमाश धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए और सोते हुए मुकेश और लक्ष्मी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

Add Zee News as a Preferred Source

बदमाशों ने लक्ष्मी के हाथों से कड़ा और रामनामी तथा मुकेश के गले से चार मोती और एक सोने का मादलिया छीन लिया। शोर-शराबा सुनकर खमाण की बहन डाली देवी बाहर आईं तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनका फोन तोड़ दिया। डाली देवी के जोर से रोने पर खमाण की नींद खुली और उन्होंने "चोर-चोर" का शोर मचाया। पास ही रहने वाले लाला राम गुर्जर बैटरी लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बदमाश कंडे (उपले) की बाड़ कूदकर फरार हो गए।

खमाण ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके बेटे और बहू के सिर से खून बह रहा था, जिससे वे घबरा गए। आस-पड़ोस के लोगों ने आसींद पुलिस थाने में सूचना दी, जिसके बाद मुकेश और लक्ष्मी को आसींद अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही आसींद थाना प्रभारी हंसपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा एवं जांच कारवाई आरंभ की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More