Bhilwara News : भीलवाड़ा में आयकर विभाग की जयपुर और अजमेर टीमों में तीन स्थानों पर दबिश देकर दर्जनों दस्तावेजों की जांच के बाद कागजों में फर्जी रूप से चल रही, एक राजनीतिक पार्टी और तीन फर्जी नेताओं के नाम का खुलासा किया है. यही नहीं इस फर्जी राजनीतिक पार्टी का विगत तीन साल में 271 करोड़ रुपए का बोगस लेनदेन भी सामने आया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News : राजस्थान में विभागीय जांच में सामने आया कि ''नेशनल सर्व समाज पार्टी'' नाम की इस पार्टी का इस्तेमाल टैक्स चोरी के लिए किया जा रहा था. पहले राजनीतिक पार्टी को चंदा दिया जाता है और फिर पक्की रसीद प्राप्त कर इस रसीद के आधार पर वे आयकर में बड़ी छूट का दावा कर फर्जी रिफंड उठा लेते थे. बाद में पार्टी अपना कमीशन काटकर बाकी की रकम दानदाता को वापस लौटा देती थी.
गत दिनों भीलवाड़ा में आधा दर्जन से ज्यादा सीए और अकाउंटिंग का काम करने वाले लोगों के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों से आई विभागीय टीम ने जांच की. जांच का दायरा गाजियाबाद तक जा पहुंचा और वहां हुई जांच के फिर सामने आया भीलवाड़ा का नाम.
दोबारा तार भीलवाड़ा से जुड़े तो आयकर विभाग की जयपुर और अजमेर टीम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास व्यास के विजय सिंह पथिक नगर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जोशी के आटूण स्थित गुर्जरों की गली और सचिव कमलेश आचार्य के आजाद नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास आवास पर छापेमारी करने पहुंची.
यह अब तक की जांच में पता चला कि जिस बैंक खाते से 271 करोड़ रुपए का यह पूरा बोगस लेनदेन हुआ, वह दिसंबर 2022 से मुंबई से ऑपरेट किया जा रहा था. हालांकि, इसकी केवाईसी (KYC) पार्टी अध्यक्ष विकास व्यास ने भीलवाड़ा से ही करवाई थी.
इस पूरे मामले में एक वकील राहुल कोठारी द्वारा मध्यस्थता कराने की बात भी सामने आई है, जो अब आयकर विभाग के रडार पर है. बताया जा रहा है कि कमलेश आचार्य अध्यक्ष विकास का रिश्तेदार है दीपक जोशी इन दोनों का दोस्त है तीनों ने फर्जी तरीके से इस पार्टी को बनाया और अपने वकील दोस्त के साथ मिलकर अकाउंट की केवाईसी करवाई उसके बाद से ही बोगस लेनदेन का यह पूरा सिलसिला शुरू हो गया.
बैंक में लेनदेन होने पर ओटीपी भी मुंबई वाले व्यक्ति के मोबाइल पर आता था. पिछले 3 साल में उनके अकाउंट में 271 करोड़ के बोगस लेनदेन का खुलासा हुआ है. गत दिनों बोगस क्लेम का जो मामला भीलवाड़ा से सामने आया था जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा सीए और अकाउंटिंग का काम करने वाले लोगों पर जांच हुई उस मामले में भी वकील राहुल कोठारी का नाम जुड़ा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!