लाडपुरा से भीलवाड़ा के बीच मौत की रोड, जाते ही यमराज की आ जाती याद

Bhilwara News : लाडपुरा से भीलवाड़ा के बीच नेशनल हाइवे पर शानदार रोड आपका इंतजार कर रही है, जहां ओवर ब्रिज पर लाइट बंद, यानि की रात का सफर हो तो जेब्रा क्रासिंग और रिफ्लेक्टर दिखेंगे ही नहीं तो एडवेंचर का शौक हो तो अपने रिस्क पर ही इस रूट को चुनिएगा बाकी जिसकी मजबूरी है, उसको तो खतरों से भरा सफर करना ही है.
 

लाडपुरा से भीलवाड़ा के बीच मौत की रोड, जाते ही यमराज की आ जाती याद
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News : लाडपुरा से भीलवाड़ा तक बने नेशनल हाइवे 758 पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों में जिम्मेदार अफसरों और संवेदक की गम्भीर लापरवाही सामने आई हैं, हाइवे लगातार हादसों की गवाही दे रहा है.

भार जी का खेड़ा के पास एक ट्रेलर- बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार गरीब परिवार के 3 लोगों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई हैं. जिससे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं जानलेवा सड़क को लेकर आसपास के लोगों में सिस्टम की लापरवाही पर भारी आक्रोश हैं, पिछले एक साल में बाइक और बड़े वाहनों की टक्कर के सैकड़ों हादसे सामने आ चुके हैं.

सड़क पर वाहन चालकों ओर आम लोगों ने बताया कि लाडपुरा से बीगोद तक 12 किलोमीटर तक हाइवे सड़क पर दोनों तरफ दरारे, गड्ढे ओर डीप लाइन पड़ी हुई हैं, जिससे सड़क पर चलते वाहन अनियंत्रित होकर हादसों के शिकार हो रहे हैं.

ये ही नहीं मांडलगढ़ में ओवर ब्रिज की स्ट्रीट लाइट बन्द पड़ी हुई हैं, जेब्रा लाइन और सड़क के रिफ्लेक्टर नकारा साबित हो रहे हैं. इस मामले में हाइवे प्राधिकरण को वाहन चालकों ओर लोगों ने शिकायतें की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, जिम्मेदारों के पास कोई जवाब नहीं है और हाईवे हादसों का गवाह बनता जा रहा है.

उम्मीद है इस खबर को देखने के बाद विभाग की आंखे भी खुले और अधिकारी भी इस रोड के सफर पर निकले. वराना आप अपने ही रिस्क पर इस रूट को कवर करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author