Bhilwara News: लुहारिया गांव में मारपीट की वारदात, बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

Bhilwara News: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया गांव में मारपीट की वारदात सामने आई है हालांकि घटना बीते 18 दिनों पूर्व की बताई जा रही है. 65 वर्षीय बुजुर्ग हसन खां पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bhilwara News: लुहारिया गांव में मारपीट की वारदात, बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
Image Credit: bhilwara news

Bhilwara News: जिले के मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया गांव में मारपीट की वारदात सामने आई है हालांकि घटना बीते 18 दिनों पूर्व की बताई जा रही है. 65 वर्षीय बुजुर्ग हसन खां पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग हसन खां घर से बाहर निकलकर मस्जिद के सामने पहुंचे ही थे कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक लाठी डंडों से हमला कर दिया. एक नहीं कई वार किए गए, जिससे हसन खां जमी पर गिर गए लेकिन फिर भी हमलवारों को रहम नहीं आया और गिरे हुए बुजुर्ग पर लाठियां डंडे बरसाते रहे. इससे घटना में हसन खां को गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा में भर्ती करवाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. वहीं, पीड़ित के बेटे नावेद खान ने मांडल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें शबीर, अकरम, सद्दाम, जाईद खा, बिलाल खा, रईस खा और फारुख खा ये सभी लुहारिया निवासी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 189(2), 126(2), 110 और 115(2) के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई रविन्द्र सिंह को सौंपी गई है. जिस पर कार्यवाही करते हुए कुछ नामजद हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं वही फिलहाल बचे हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है और घायल हसन खा का अस्पताल में इलाज जारी है.

पढ़ें भीलवाड़ा की एक और खबर
लाडपुरा से भीलवाड़ा के बीच मौत की रोड, जाते ही यमराज की आ जाती याद
Bhilwara News : लाडपुरा से भीलवाड़ा तक बने नेशनल हाइवे 758 पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों में जिम्मेदार अफसरों और संवेदक की गम्भीर लापरवाही सामने आई हैं, हाइवे लगातार हादसों की गवाही दे रहा है.

भार जी का खेड़ा के पास एक ट्रेलर- बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार गरीब परिवार के 3 लोगों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई हैं. जिससे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

वहीं जानलेवा सड़क को लेकर आसपास के लोगों में सिस्टम की लापरवाही पर भारी आक्रोश हैं, पिछले एक साल में बाइक और बड़े वाहनों की टक्कर के सैकड़ों हादसे सामने आ चुके हैं.

सड़क पर वाहन चालकों ओर आम लोगों ने बताया कि लाडपुरा से बीगोद तक 12 किलोमीटर तक हाइवे सड़क पर दोनों तरफ दरारे, गड्ढे ओर डीप लाइन पड़ी हुई हैं, जिससे सड़क पर चलते वाहन अनियंत्रित होकर हादसों के शिकार हो रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bhilwara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.