Bhilwara News: कुण्डियाकला ग्रामपंचायत में सरपंच पर भूमि दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप , कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Bhilwara News:  कुण्डियाकला ग्रामपंचायत में सरपंच शानू देवी और उनके पति पर भूमि दुरुपयोग का गंभीर आरोप! उपसरपंच महेंद्र सिंह ने अवैध दुकान निर्माण और गुपचुप पट्टा जारी करने का इल्जाम लगाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.

Bhilwara News: कुण्डियाकला ग्रामपंचायत में सरपंच पर भूमि दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप , कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image Credit: Bhilwara New

Bhilwara News: रायला की कुण्डियाकला ग्रामपंचायत में सरपंच शानू देवी और उनके पति पर ग्रामपंचायत की भूमि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, ग्रामपंचायत की भूमि पर पहले से निर्मित दुकानों को नियमों के विपरीत तोड़कर बिना सक्षम स्वीकृति के नई दुकानों का निर्माण कर लिया गया. उपसरपंच महेंद्र सिंह ने शानू देवी एवं उनके पति पर पद का दुरुपयोग कर गुपचुप तरीके से पट्टे जारी करने का आरोप लगाया और कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.

इतना ही नहीं, इन दुकानों के लिए अवैध पट्टे जारी कर उनका पंजीकरण भी करवा दिया गया. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के तहत, आवासहीन और भूमिहीन परिवारों को निःशुल्क पट्टा देने से पहले पात्र लाभार्थियों की सूची को ग्रामपंचायत में सार्वजनिक रूप से चस्पा करना अनिवार्य है, लेकिन इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर सरपंच ने अपने परिचितों और परिजनों को पट्टे जारी करने का आरोप उपसरपंच महेंद्र सिंह ने लगाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ग्रामपंचायत की भूमि पर दुकानों का निर्माण एवं पट्टों का जारी किया जाना गलत तरीके से किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच ने नियमों को ताक पर रखकर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध पट्टे रद्द नहीं किए गए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से पंचायत मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे. बनेड़ा विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति की जाँच रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी को निगरानी हेतु निर्देशित किया गया था.

लेकिन जिला परिषद से जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही जिला स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार की जाएगी. वहीं तथ्यों में अनियमितताएँ सामने आने पर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो अवैध रूप से जारी सभी पट्टे रद्द किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More