Bhilwara News : हार्डकोर बदमाश धरा, बाइक की लाइट बंद कर चलाता और हफ्ते में सिर्फ एक दिन घर आता

Bhilwara News : भीलवाड़ा पुलिस ने जोधपुर से एक इनामी हार्डकोर बदमाश को पकड़ा जो करीब एक साल से फरार था, बदमाश अपने घर भी आता तो बाइक की लाइट नहीं जलाता था.

Bhilwara News : हार्डकोर बदमाश धरा,  बाइक की लाइट बंद कर चलाता और हफ्ते में सिर्फ एक दिन घर आता
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News : भीलवाड़ा जिला पुलिस और हमीर गढ़ थाना पुलिस ने जोधपुर से एक हार्डकोर अपराधी मनोहर विश्नोई को पकड़ा, हालांकि गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी. अपराधी ना तो मोबाइल का इस्तेमाल करता था और ना ही किसी प्रकार से सोशल साइट पर ही एक्टिव था. यानि की पुलिस को अपराधी को ट्रेस करने में कोई तकनीकी मदद नहीं मिलने वाली थी.

जोधपुर से हुई इस गिरफ्तारी में 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा गया. कहते हैं ना कि अगर पुलिस ठान ले तो कुछ भी करके दिखा सकती है. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. पुरानी पुलिसिंग तकनीक का प्रयोग कर करीब 8 दिनों तक पुलिस ने आरोपी के घर और गांव के आस पास नजर रखी.

Add Zee News as a Preferred Source

और पता चला की अपराधी हफ्ते में सिर्फ एक दिन घर आता था, कुछ देर रूकता और फिर बाइक की लाइट बंद करके ही चलाता था. ताकि उसे कोई देख ना सके. हर बार घर आने के लिए वो अलग रास्ता चुन रहा था. इसलिए इस बार हर रास्ते पर पुलिस मौजूद थी.रात के करीब 2.30 बजे जब अपराधी घर से जाने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक समेत भाग निकला. जिसे आगे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया.

किस मामले में था वांछित
साल 2024 में पुलिस को एक स्कॉर्पियों से 22 प्लास्टिक के कट्टो में 392 किलो 57 ग्राम डोडा चूरा मिला था. स्कॉर्पियों को रोकने की कोशिश में ड्राइवर और आरोपी ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी और फिर गाड़ी छोड़कर भाग निकले थे. तभी से पुलिस को बदमाश की तलाश थी. एसपी धर्मेंद्र यादव ने विशेष टीम का गठन इस मामले में किया था. एक अभियुक्त राकेश जाखड़ पहले ही गिरफ्तार हो चुका था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More