तपते श्मशान में आधी रात तक क्यों बैठे रहे लोग, मंत्रों के साथ दी गई आहुतियां

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले में राम जन्मोत्सव को लेकर एक ऐसा आयोजन किया गया, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. भीलवाड़ा इस बार राम नवमी बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया गया.

तपते श्मशान में आधी रात तक क्यों बैठे रहे लोग, मंत्रों के साथ दी गई आहुतियां

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राम जन्मोत्सव को लेकर एक ऐसा आयोजन किया गया, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. भीलवाड़ा इस बार राम नवमी बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया गया. दरअसल भीलवाड़ा में राम नवमी के अवसर पर भीलवाड़ा के पंचमुखी श्मशान में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर में 151 कुंडीय महायज्ञ किया गया.

यह आयोजन राजस्थान का पहला ऐसा आयोजन है, जो श्मशान में 151 कुंडीय महायज्ञ करके राम जन्मोत्सव को मनाया गया. इस दौरान हवन किया गया. हवन के दौरान देश में सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई. साथ ही इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया.

मसानिया भेरुनाथ मंदिर के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के पंचमुखी मोक्ष धाम में स्थित मसानिया भेरुनाथ मंदिर परिसर में 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ.यह महायज्ञ श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, महायज्ञ देर शाम से आधी रात तक चला. इस 151 कुंडीय महायज्ञ में 151 जोड़े बैठे. जिन्होंने मंत्रों के साथ हवन में आहुति दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुजारी ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि राजस्थान और देश भर में सुख शांति बनी रहे और किसानों की फसलों की उपज अच्छी हो. इस कामना को लेकर ही आहुतियां दी गई. पुजारी ने कहा कि राम जन्मोत्सव को लेकर राजस्थान में यह पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें रामनवमी पर श्मशान में 151 कुंडीय यज्ञ किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news