भीलवाड़ा में सवाईपुर पुलिस ने डोडा चूरा के साथ युवक को दबोचा, साथी फरार

Bhilwara News: भीलवाड़ा के सवाईपुर चौकी पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बलेनो कार से 102.590 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया और एक आरोपी राहुल तेली (20) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तेज गति से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिला. 

भीलवाड़ा में सवाईपुर पुलिस ने डोडा चूरा के साथ युवक को दबोचा, साथी फरार
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा के सवाईपुर चौकी पुलिस ने रविवार रात अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से 102 किलो डोडा चूरा को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरा फरार हो गया.

पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा व बाबु लाल बिश्नोई वृताधिकारी वृत्त माण्डलगढ भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में जय सुल्तान कार्यवाहक थानाधिकारी बडलियास मय टीम के कार्रवाई की.

Add Zee News as a Preferred Source

बीते दिन 21 सितंबर रविवार को थाना बडलियास कि चौकी सवाईपुर कांस्टेबल श्रवण कुमार व मुकेश कुमार दोनों कोटड़ी चौराया, सवाईपुर पर गश्त कर रहे थे. उसी दौरान बिगोद कि तरफ से एक सफेद रंग कि बलेनो गाड़ी तेज गति से आई, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे.

दो व्यक्ति संदिग्ध लगने पर कांस्टेबल ने पीछा कर चौकी सवाईपुर के सामने बेरिकेट्स लगाकर गाड़ी को रुकवाया, जहां चालक राहुल तेली पिता गिरधारी लाल तेली निवासी साडास, जिला चित्तौडगढ को पीछा कर पकड़ा और खलासी साईड में बैठा व्यक्ति हितेश चौधरी भाग गया.

गाड़ी में देखा तो पीछे वाली सीट पर दो काले रंग प्लास्टीक कट्टे और डिग्गी में तीन काले रंग प्लास्टिक के कट्टे पड़े हुए मिले, जिनकी तलाशी लेने पर डोडा चुरा भरा हुआ था. वहीं, इस मामले की सूचना उच्चाधिकारीयों को दी.

इस पर कार्यवाहक थानाधिकारी जय सुल्तान पुनि बड़लियास थाना कांस्टेबल शैतान सिंह मौके पर गया और कार की तलाशी ली गई तो कार में पांच कट्टो में कुल 102.590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया. डोडा चूरा और कार को जब्त कर राहुल तेली पिता गिरधारी लाल तेली उम्र 20 साल निवासी गेहर का चौक साडास थाना साडास जिला चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया.

इस मामले की जांच में जय सुल्तान कार्यवाहक थाना प्रभारी बड़लियास, श्रवण कुमार कांस्टेबल सवाईपुर चौकी ( विशेष सहयोग ), मुकेश कुमार कांस्टेबल सवाईपुर चौकी ( विशेष सहयोग ), शैतान सिंह कांस्टेबल बड़लियास थाना आदि रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More