भीलवाड़ा SP का बजरी माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, मांडल SHO सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले में बजरी माफिया से सांठ-गांठ को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए मांडल एसएचओ, एएसआई और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.

भीलवाड़ा SP का बजरी माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, मांडल SHO सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बजरी माफिया से सांठ-गांठ को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए मांडल एसएचओ विक्रम सेवावत, एएसआई नंदलाल गुर्जर और हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है.

बजरी खनन को लेकर की गई कार्रवाई में जेसीबी और अन्य वाहन बदलने की शिकायत सामने आई थी, जिसकी एसपी ने मांडल डिप्टी मेघा गोयल से जांच करवाई थी. थाने के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. इसमें जो जेसीबी दिखी और ई-साक्ष्य पर जो जेसीबी की तस्वीर अपलोड की गई उन दोनों में अंतर था.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बीच दो दिन पहले बजरी माफिया से भी रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी ट्रैप करने पहुंची, लेकिन एसएचओ के थाने में नहीं मिलने से ट्रैप नहीं हो पाया. जानकारी के अनुसार मांडल थाना क्षेत्र में गत दिनों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी. पुलिस ने तीन-चार वाहन जब्त कर बजरी माफिया पर मामला भी दर्ज किया था. इस कार्रवाई के बाद शिकायत मिली कि मौके से जो नई जेसीबी पकड़ी गई. वह थाने पहुंचते-पहुंचते बदल गई.

जब्ती में थाने में नई की जगह पुरानी जेसीबी रखी दिखाई गई. पुरानी जेसीबी मौके से पकड़ी गई नई जेसीबी से अलग थी. इस संबंध में एसपी धर्मेंद्र सिंह तक शिकायत पहुंची, तो उन्होंने डीएसपी मेघा गोयल से पूरे मामले की जांच करवाई. जांच में ई-साक्ष्य सहित अन्य दस्तावेज खंगाले गए और गवाहों से बयान भी लिए गए. इसमें शिकायत सही पाई गई.

इसके बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एसएचओ विक्रम सेवावत, एएसआई नंदलाल गुर्जर और हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए. सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन पहले मांडल थाना इलाके में सरस डेयरी के पीछे स्थित कोठारी नदी में से बजरी माफिया को अवैध खनन करते पकड़ा गया.

बजरी भरा वाहन पकड़ने के बाद उसे छोड़ने की एवज में थानाधिकारी के नाम पर अवैध रूप से करीब 50 हजार रुपए की राशि मांगी गई. बताया गया कि कुछ राशि दे भी दी गई, लेकिन राशि पूरी नहीं मिलने पर तोड़-बट्टा चलता रहा. इस बीच इसकी शिकायत एसीबी तक भी पहुंच गई.

अवैध बजरी खनन करने वाला तोड़ बट्टे के बाद तय की गई राशि लेकर एसीबी के इशारे पर थाने पहुंच गया और किसी सिपाही के लिए थाने में पूछने लगा. ये सिपाही कुछ समय पहले ही थाने से रवाना हो चुका था. वहीं एसएचओ भी इस दिन जिले से बाहर थे, जिससे ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी और एसीबी को बेरंग लौटना पड़ गया.

दूसरी ओर मामला जब ज़ी मीडिया ने उजागर किया, तो एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर जांच करवाई. प्रारंभिक जांच के बाद एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिली कि अवैध बजरी खनन करने वाले को पक्ष में करने की भी कवायद चल रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.