&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कोटड़ी दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व पर्युषण गुरुवार से धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना के साथ आरंभ हुआ. इस पावन अवसर पर कस्बे स्थित श्री 1008 शीतलनाथ भगवान जैन मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए.
सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं शांति धारा के कार्यक्रमों में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत शांतिनाथ भगवान की अभिषेक बोली से हुई, जिसे मनोज कुमार, अनिल कुमार व अक्षत रक्षांश झाझरी ने लिया.
वहीं शांति धारा की बोली अभय कुमार सेठी, विद्या कुमार सेठी और मनोज कुमार सेठी ने ली. अभिषेक एवं शांति धारा रिद्धि मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई. इसके बाद मंदिर की बेदी में विराजमान सभी प्रतिमाओं का सामूहिक अभिषेक समाजजनों ने मिलकर किया.
प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे मंगलाष्टक के साथ अभिषेक प्रक्रिया होगी. प्रारंभ में मूलनायक श्री शीतलनाथ भगवान एवं शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाओं पर शांति धारा की बोलियां होंगी. मंदिर परिसर को विद्युत सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही.
बड़ी संख्या में लोग इस भव्य सजावट को निहारने पहुंचे. शाम 7:15 बजे प्रतिदिन आरती, भक्तामर आरती एवं स्वाध्याय के कार्यक्रम होंगे. पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक व भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा.
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष नेमीचंद पटौदी, कैलाश सेठी, जिनेंद्र सेठी, मनोज पटौदी, मनोज सेठी, अनिल झाझरी, मनोज झाझरी, गोपाल गोदा, निलेश गोदा, राजू पटौदी, सुनील गोदा, पारस गोदा, विमल झाझरी, दिनेश सेठी, पंकज सेठी, संतोष कासलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे. मीडिया प्रभारी काव्य जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व के अवसर पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!