&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Asind Dulha Sagar Pond Leak : राजस्थान के आसींद में राजघराने की तरफ से सिंचाई के लिए दूल्हे सिंह तालाब को बनवाया था. जब भी बारिश होती दूल्हा सागर छलकता और लंबे वक्त के लिए पानी की समस्या से निजात मिलती. लेकिन वक्त बदला और दूल्हा सागर की अहमियत को समझने वाले लोग भी कम हो गए.
ये ही वजह है कि दूल्हा सागर बदहाली के आंसू रो रहा है. अच्छी बारिश के बाद तालाब भरा लेकिन पाल जगह जगह से टूटी पड़ी है. इन दरारों से रिसाव हो रहा है. जिससे आस पास बने खेतों में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ प्रभावशाली लोगों ने पाल को खुर्द बुर्द कर दिया. पाल से अवैध तरीक से मिट्टी निकाली गयी और अवैध कॉलोनियां काटी गयी.
पाल के टूटने से आसींद पंचायत समिति से बामणी दातड़ा बड़ा खेड़ा हाईवे को जोड़ने वाली सड़क तक पानी भरा हुआ है. जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि अति शीघ्र ही पानी के रिसाव को रोका जाए.
ग्रामीणों ने प्रशासन ने रिसाव को रोकने की मांग की है. उनका कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो ऐतिहासिक तालाब पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा और इलाके की सिंचाई व्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा साथ ही आस पास के गांव में जल संकट पैदा हो जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!