&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत रविवार देर शाम भीलवाड़ा आने के बाद सोमवार को मीडिया और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ ही भजनलाल सरकार पर हमले किए. संविधान बचाओ का संदेश दिए. भीलवाड़ा के मुद्दे उठाए.
कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर एनआईए की अधूरी जांच पर सवाल खड़े किए. पूर्व सीएम गहलोत ने मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा को सलाह दे डाली कहा कि मजबूती के साथ राज करो, अब तो कार्यकाल के दो साल निकल चुके हैं.
हाल ये है कि अधिकारी जनता की सुनते नहीं है, फसल मुआवजा नहीं मिला. प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है. सीवरेज सिस्टम खराब है, बजरी माफिया हावी है. आखिर प्रदेश में सरकार कहां है? उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर भी कहा कि परिसीमन जनहित में होना चाहिए. अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष होना चाहिए. पूर्व सीएम गहलोत ने आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया.
उन्होंने कहा कि बदला लेने का कल्चर भाजपा आरएसएस का है, हमारा नहीं है. पहले ईडी से नोटिस दिलाते हो फिर इलेक्ट्रोरल बॉन्ड में 50 करोड़ रुपए आए तो नोटिस विड्रो हो गया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी से देश को खतरा है.
सवाल उठाते है तो निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए. भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाया. कन्हैयालाल मर्डर में एनआईए की जांच 3 साल में पूरी नहीं होने पर भी सवाल उठाया.
25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बांसवाड़ा आ रहे हैं, वहां उन्हें इस देरी का कारण बताना चाहिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कैलाश व्यास, हगामीलाल मेवाड़ा, नरेंद्र रेगर, राजेंद्र त्रिवेदी, धर्मेंद्र पारीक आदि उपस्थित थे.
वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए और खुफिया व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए. साथ ही हर 15 दिन में रिपोर्ट लेकर यह समझना चाहिए कि विपक्ष जो मुद्दे उठा रहा है, उनमें दम है या नहीं. अगर इसी तरह हाल रहा तो जनता जल्द ही जवाब देगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!