बांसवाड़ा में गरबा नाइट में नाम बदलकर पहुंचा लड़का, पहले की दोस्ती और फिर .....

Banswara News : पीड़ित के मुताबिक युवक उसे नाम बदलकर मिला और फिर डराने-धमकाने लगा. पीड़ित की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है.
 

बांसवाड़ा में गरबा नाइट में नाम बदलकर पहुंचा लड़का, पहले की दोस्ती और फिर .....
Image Credit: Banswara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News : बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना के 100 मीटर दूर अम्बा माता मंदिर मे गरबा पंडाल में गरबा खेल रही युवती को एक मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर पहले दोस्ती की और फिर बाद में वीडियो कॉल कर गरबा साथ खेलने का दवाब बनाकर अम्बा माता गरबा पंडाल पहुंचा.

पंडाल में हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को युवक पर शंका हुई, तो युवक को पकड़ा तो युवक के पास रिहान त्रिवेदी नाम को एक कथित आईडी मिली, जिसको लेकर आशंका और गहरा गयी. इसके बाद मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर राज तालाब थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं पीड़ित की मां जो खुलासे किए हैं, वो वाकई में चौंकाने वाले हैं, पीड़ित की मां ने बताया कि युवक ने पहले रिहान त्रिवेदी बताकर मेरी बेटी से दोस्ती की बाद में उसके साथ कथित गलत काम करने के लिए उसे चाकू दिखाकर आए दिन डरता धमकता है.

वही हिंदू संगठन कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राज तालाब थाने पहुंचे कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

इस मामले को लेकर डीसीपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि पीड़ित की मां की रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है ,वही कानूनी करवाई को जा रही है. ये मामला दो दिन पुराना है और नाम बदलकर आया युवक और युवती दोनों नाबालिक हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More