भीलवाड़ा की लड़की ने ससुराल जाने से किया मना, खाप पंचायत ने मां को पीटा लगाया 1 लाख का जुर्माना

Bhilwara News : राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में खाप पंचायत की हरकत ने सबको सकते में डाल दिया है. एक लड़की जो बाल विवाह का शिकार हुई थी , ने बालिग होने पर ससुराल जाने से मना कर दिया. ये बात खाप पंचायत को नागवार गुजरी और फिर ..

भीलवाड़ा की लड़की ने ससुराल जाने से किया मना, खाप पंचायत ने मां को पीटा लगाया 1 लाख का जुर्माना
Image Credit: Bhilwara

Bhilwara News : मांडलगढ़ के बीगोद कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बचपन में ब्याही गई एक बेटी ने बालिग होने के बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया. तो पीड़िता के ससुराल वालों ने पंच पेटल की खाप पंचायत की बैठक बुलाई, बैठक में पीड़ित बेटी की माँ के साथ पंच पटेल और समधियों ने मारपीट कर जबरन बेटी को ससुराल भेजने का दबाव बनाया गया.

बेटी का साथ देने के बजाय समाज की खाप पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उसके माता-पिता को सरेआम प्रताड़ित कर समाज से बहिष्कृत भी कर दिया. बीगोद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह बाल विवाह की शिकार हुई हैं और अब अपनी पढ़ाई और स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा जाहिर रखती हैं, लेकिन खाप पंचायत ने इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ मानते हुए परिवार को एक लाख जुर्माना राशि की भी सजा दे डाली.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले को लेकर पीड़ित बेटी और माता पिता ने बीगोद थाने में एक दर्जन पंच पटेलों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के यहां परिवाद देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं.

खाप पंचायत के इस फैसले ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा दिया है कि आखिर 21वीं सदी में भी महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर इस तरह की पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं ? फिलहाल पीड़ित बेटी के माता पिता और परिजन न्याय की उम्मीद में प्रशासन और कानून के दरवाजे खटखटा रहा है. अब देखना होगा कि सरकार और कानून इस तुगलकी फरमान पर कैसी कार्रवाई करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author