&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Lumpy Virus In Bhilwara : भीलवाड़ा के रायला के निकटवर्ती आसींद तहसील के ईरांस ग्राम सहित आसपास के कई गांवों में लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दर्जनों मवेशी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. विशेषकर गाय और उनके बछड़े इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं.
पशुपालकों ने मुकेश जाट बताया कि बीमार पशुओं के इलाज के लिए उप पशु चिकित्सालय ईरांस में कोई व्यवस्था नहीं है. एलएसए तक मौजूद नहीं होने से अस्पताल खुलने का नाम नहीं ले रहा. मजबूरन ग्रामीणों को पशु मोबाइल वैन 1962 पर कॉल करना पड़ता है, लेकिन वैन आने के बाद भी केवल इंजेक्शन ही उपलब्ध कराए जाते हैं. जरूरी दवाइयां न होने से बीमार मवेशियों का सही इलाज नहीं हो पा रहा.
ईरांस निवासी जाट की 36 माह की गाय लंपी से गंभीर रूप से पीड़ित है, वहीं नंदराम जाट और सुरेश सहित कई पशुपालक निजी स्तर पर इलाज करा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 50–60 पशुपालक इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप है. सरकार पशुओं के बीमारी से बचाव हेतु कई प्रयास किए जा रहे है, लेकिन धरातल पर किसानों समय पर पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है.
विशेषज्ञों के अनुसार लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, शरीर पर गांठ, फोड़े, मुंह लाल होना, नाक बहना, पैरों में सूजन, लंगड़ापन, भूख और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण पाए जाते हैं. समय पर इलाज और टीकाकरण से पशु स्वस्थ हो सकते हैं, अन्यथा मौत भी हो सकती है. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर दवाइयों और चिकित्सकों की उचित व्यवस्था करे, ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!