Bhilwara News: भीलवाड़ा में गत्ता फैक्ट्री में आग का तांडव, लाखों का नुकसान, धधकती लपटों को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

Bhilwara News:  भीलवाड़ा के पालड़ी गांव में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग! दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर, 2 घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी.

Bhilwara News: भीलवाड़ा में गत्ता फैक्ट्री में आग का तांडव, लाखों का नुकसान, धधकती लपटों को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

Bhilwara News: भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के साथी पालड़ी गांव में स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंचे और पिछले 2 घंटे से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.


भीलवाड़ा की पालड़ी स्थित गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है. फैक्ट्री के मालिक अरविंद अजमेरा की इस फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.


आग लगने की सूचना मिलने पर एक के बाद एक चार दमकल मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयासरत हैं और आग को पूरी तरह से बुझाने की कोशिश की जा रही है. आग पर काबू पाने के बाद ही इसके कारणों और नुकसान का सही आकलन हो पाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

खबर अपडेट कीजा रही है…

ये भी पढ़ें-

Trending news