Bhilwara News: भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, खदान ढहने से एक की मौत, 14 घंटों से पाताल में फंसे 2 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhilwara News: "भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा! 200 फीट गहरी फेल्सपार खदान ढहने से 1 मजदूर की मौत, दूसरे को बचाने के लिए 14 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन. आरोप है कि खदान अवैध रूप से चल रही थी और राजनीतिक संरक्षण के चलते 3 साल से हो रही थी अवैध माइनिंग.



 

Bhilwara News: भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, खदान ढहने से एक  की मौत, 14 घंटों से पाताल में फंसे 2 मजदूर,  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhilwara News: भीलवाड़ा के गहुली पंचायत के दादिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 5 जून की रात 200 फीट गहरी फेल्सपार खदान ढह गई, जिसमें दो मजदूर दब गए. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचाने के लिए करीब 14 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आरोप है कि यह खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी और राजनीतिक संरक्षण के चलते पिछले तीन वर्षों से यहां अवैध माइनिंग जारी थी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

बागोर क्षेत्र में अवैध खदान ढहने के हादसे में दो जनों की मौत हो गई. गुंदली पंचायत के दादिया गांव के निकट चारागाह भूमि पर अवैध खनन के दौरान हुए इस हादसे में बागोर पंचायत के पुरोहित खेड़ा निवासी उदय राम भील और बाजिया का खेड़ा निवासी राजकुमार जाट की मौत हो गई. हादसे के बाद अजमेर और भीलवाड़ा की एसडीआरएफ टीमें रात में घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा.

आज सुबह से फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. एक मृतक का शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे शव को निकालने के प्रयास जारी हैं. स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अवैध खनन के इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई और जांच की मांग उठने लगी है. इस हादसे ने अवैध खनन के खतरों को फिर से उजागर किया है और क्षेत्र में सुरक्षा और नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया है. आगे की जांच और कार्रवाई की प्रतीक्षा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

खबर अपडेट की जा रही है…

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news