Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में करीब ढाई माह पूर्व करेड़ा थाना क्षेत्र के सिंजाड़ी का बाड़िया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक के माता-पिता, भाई सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या (धारा 302) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: करीब ढाई माह पूर्व करेड़ा थाना क्षेत्र के सिंजाड़ी का बाड़िया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक के माता-पिता, भाई सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या (धारा 302) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.
करेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, सिंजाड़ी का बाड़िया निवासी पूजा गुर्जर पत्नी बुघर गुर्जर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त 2025 को जब वह अपने पीहर गई हुई थीं, तभी रात 10 बजे उनके ससुराल से पति बुघर गुर्जर की तबीयत बिगड़ने का फोन आया. जब वह घर पहुंची तो उन्हें बताया गया कि उनके पति बुघर की मौत हार्ट अटैक से हो गई है. ससुराल पक्ष के लोगों ने जल्दबाजी में शव का दाह संस्कार शुरू कर दिया.
गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका
पूजा गुर्जर के अनुसार, श्मशान घाट में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बुघर गुर्जर के गले पर निशान देखकर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मृतक के गले के फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाया.
संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस घटना के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया और करेड़ा तहसील में लाकर उनके नाम पर चिताम्बा में चल रही फैक्ट्री की पावर ऑफ अटॉर्नी एवं रजिस्ट्री अपने नाम करवाने की कोशिश की, हालांकि इस दौरान पूजा की तबीयत बिगड़ गई, जिससे रजिस्ट्री नहीं हो पाई.
इन 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पूजा गुर्जर की रिपोर्ट के आधार पर मृतक युवक बुघर गुर्जर के निम्न नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है:
पढ़ें भीलवाड़ा की एक और खबर
भीलवाड़ा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 9 माह का मासूम, गर्म सलाखों से दागने पर गई जान
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बीमार मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का खेल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. दर्जनों मामले सामने आने के बाद रविवार को एक बार फिर मासूम की जान चली गई. बुखार से तप रहे मासूम को अंधविश्वासी परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय भोपे के पास ले गए और गर्म सलाखों से बच्चे को दागा, तो बच्चा और जोर से रोने लगा, उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर एमजी अस्पताल पहुंचे.
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के इरास गांव के निवासी देवा बागरिया के 9 माह के पुत्र गोविंद की तबीयत खराब हो गई. उसे श्वास लेने में दिक्कत आने लगी. इस पर परिजनों ने किसी भोपे के जरिए बच्चे के शरीर पर गर्म सलाखों से डाम लगा दिया. परिजन बताते हैं कि यह परंपरा उनके परिवार में पुराने समय से चली आ रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bhilwara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!