&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के दौलतगढ़ चौकी अंतर्गत नूवालिया गांव में पैंथर के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को पहले एक बालक राजवीर भील उम्र 12 वर्ष पर हमला हुआ. जिसके बाद पैंथर ने दो अन्य ग्रामीणों को भी घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि दौलतगढ़ के थारेला निवासी नेनु पुत्र भैरु भील (उम्र 60 वर्ष) और नूवालिया निवासी पानी देवी बलाई को पैंथर ने अलग-अलग स्थानों पर निशाना बनाया. दोनों को घायल अवस्था में दौलतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेनु भील की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और पैंथर की तलाश शुरू कर दी. वहीं नुवालिया निवासी सोनू भील ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर खेत में पुत्र राजवीर भील उम्र 12 वर्ष बकरियां चरा रहा था. इसी दौरान वह खुद कुछ दूरी पर खेत में कार्य कर रहा था. तभी एक लेपर्ड ने पुत्र पर हमला कर दिया.
बचाव के लिए पत्थर से किया हमला
सानू ने आगे बताया कि लेपर्ड के हमले के तुरंत बाद ही वह और उसके भाई के लड़के गणेश भील एवं सुरेश भील ने दौड़कर लेपर्ड पर पत्थर एवं लड़कियों से हमला किया. जिसके बाद वह मौके से भाग गया. उसके बाद घायल को बाइक पर बिठाकर आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया.
ग्रेनाइट के मलबे के ढेर पर पैंथर का जमावड़ा
वहीं नुवालिया निवासी पोखर गुर्जर ने बताया की दौलतगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह ग्रेनाइट के मलबे के ढेर पड़े हुए हैं. जिस पर पैंथर का जमावड़ा रहता है. पैंथर आए दिन बकरियों का शिकार कर रहा है. लेकिन आज पहली बार बच्चे एवं महिला पर हमला किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - सावर मल शर्मा