भीलवाड़ा में रेलवे पुलिस ने लूट गैंग का किया भंडाफोड़, ग्रीन सिग्नल को रेड करके रुकवा देते थे ट्रेन

Bhilwara News: राजस्थान में भीलवाड़ा की रेलवे पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सैकड़ों सवारियों की जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते. दरअसल 7 अगस्त और 8 सितंबर को चार से पांच पैसेंजर गाड़ियों में मांडल से रायला स्टेशन के बीच ग्रीन सिग्नल को रेड करके ट्रेन को रुकवाया. इसके चलते लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े. जिस कारण हादसा हो सकता था,

भीलवाड़ा में रेलवे पुलिस ने लूट गैंग का किया भंडाफोड़, ग्रीन सिग्नल को रेड करके रुकवा देते थे ट्रेन
Image Credit: bhilwara

Bhilwara News: रेलवे पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सैकड़ों सवारियों की जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते. दरअसल 7 अगस्त और 8 सितंबर को चार से पांच पैसेंजर गाड़ियों में मांडल से रायला स्टेशन के बीच ग्रीन सिग्नल को रेड करके ट्रेन को रुकवाया. इसके चलते लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े. जिस कारण हादसा हो सकता था,

गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेन के रुकने पर सवारियों से लूटपाट की. इस वारदात के बाद रेलवे पुलिस के लिए गुत्थी बन गई कि आखिर भीलवाड़ा जैसे शांत जिले में ऐसी कौनसी गैंग है, जो इस पैटर्न पर लूटपाट करने लगी है. बड़ी वारदात और जनहानि की आशंका के चलते रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है. इस गैंग के पता लगाने के लिए 14 सदस्यों की टीम बनाई गई, जिनमें रेलवे पुलिस, जीआरपी, साइबर सेल के एएसआई आशीष शर्मा और हैड कॉंस्टेबल दीपक सुथार क मदद ली गई.

हरियाणा के कुछ नंबर भी रेंज में आ रहे

टीम ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि सिग्नल को रेड करने के लिए पटरियों के खाली जगह में सिक्के डाल देते थे. इससे अचानक रेड होता और ट्रेन के ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ते. फिर ट्रेन में चढ़कर लूटपाट करते है. हैड कॉन्स्टेबल दीपक सुथार ने टावर लोकेशन निकालकर मोबाइल नंबर ट्रेस करने लगे तो पता चला कि हरियाणा के कुछ नंबर भी रेंज में आ रहे है. इधर, सीसीटीवी फुटेज में एक हरियाणा नंबर पासिंग की कार भी दिखी है.

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही तीनों फरार हो गए

संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो आरोपी विशाल उर्फ विशाल नेहरा को दबोच लिया. एक कार आई 20 को भी जब्त कर लिया. विशाल के साथी राहुल, बिट्टू व राकेश के ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन विशाल मेहरा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही तीनों फरार हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल उर्फ विशाल मेहरा पर हरियाणा में 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं.

16 आपराधिक मामले दर्ज

वांछित आरोपी राहुल पुत्र चैना निवासी टोहाना, हरियाणा के खिलाफ इस तरह के की घटनाओं के विभिन्न राज्यों में 16 आपराधिक मामले दर्ज है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हरियाणा की बजाय दूर दराज के इलाकों में ट्रेन को रुकवाकर लूटपाट करते फिर हरियाणा वापस निकल जाते. ताकि किसी को पता नहीं चले.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bhilwara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More